बिहार विधान सभा चुनाव की 243 सीटों के लिए मतदान मंगलवार शाम समाप्त हो गया। राज्य में दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। अभी तक आए आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण में 68.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे चरण में राज्य की 122 विधान सीटों के लिए मतदान हुआ है। छह नवंबर को राज्य की 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मंगलवार शाम को बिहार चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के अनुमान भी आ गये हैं। अभी तक नौ एग्जिट पोल एजेंसियों ने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किये हैं। सभी एग्जिट पोल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

बिहार चुनाव में नई सनसनी बनकर उभरे प्रशांत किशोर पर सभी की नजर थी। एग्जिट पोल के अनुसार, प्रशांत किशोर को अधिकतम 5 सीटें मिल सकती हैं। यह अनुमान पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में जताया गया है। पीपल्स पल्स के अनुसार, किशोर की जन सुराज को शून्य से पाँच सीटों पर जीत मिल सकती है।

प्रशांत किशोर की बात सही साबित हुई?

पीपल्स पल्स के अलावा किसी भी एजेंसी ने जन सुराज को इतनी सीटें नहीं दी हैं। चाणक्य स्ट्रैटजी ने जन सुराज को एक भी सीट नहीं दी है। चाणक्य ने एनडीए को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य के सर्वे में महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य तो 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो एक तरह प्रशांत किशोर की बात पर मुहर लग जाएगी। प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कहा कि उनकी जन सुराज पार्टी को या तो 10 से कम सीटें मिलेंगी या फिर 150 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी।

बिहार की 243 विधान सभा सीटों के लिए हुए मतदान की गणना 14 नवंबर को होगी। दोपहर बाद तक नतीजों का रुख साफ हो जाएगा। तब सचमुच पता चलेगा कि चुनाव को लेकर नीतीश, तेजस्वी और प्रशांत में किसकी बात सही साबित होगी।

यहां जानिए बिहार एग्जिट पोल 2025 में बन रही किसकी सरकार?

क्रम संख्याबिहार एग्जिट पोल 2025एनडीएमहागठबंधनजन सुराजअन्य
1Matrize147-16770 – 9000-0202-08
2People’s Pulse133-15975-10100-0502-08
3Dainik Bhaskar145-16073-9100-0305-07
4Peoples Insight133-14887-10200-0203-06
5JVC135-15088-10300-0103-06
6P-Marq142-16280-981-400-03
7Chanakya Strategies130-138100-10800-0003-05

यह भी पढ़ें: बिहार में RJD कहां चूक सकती है- यादव-मुस्लिम वोट से बाहर समर्थन हासिल करना