बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। उससे पहले 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आए, जिसमें एनडीए की सरकार फिर से बनने का अनुमान जताया गया है। लगभग सभी एग्जिट पोल बिहार में एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जाता रहे हैं। इस बीच Axis My India का एग्जिट पोल आ चुका है। Axis My India विश्वसनीय सर्वे एजेंसी मानी जाती है और चुनाव को प्रिडिक्ट करने का इसका ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। Axis My India के अनुसार बिहार में कांटे की टक्कर हो सकती है।
एनडीए की बन सकती सरकार
Axis My India एनडीए सरकार की वापसी के संकेत तो दे रहा है। एनडीए को 121 से 141 सीटों पर जीत मिल सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव में Axis के पोल के अनुसार महागठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर दिखाई देते हुए नजर आ रहा है। महागठबंधन को 98 से 118 सीटों पर जीत मिल सकती है।
किस दल को कितनी सीट मिल सकती?
अगर NDA के घटक दलों की सीटों का जिक्र करें तो बीजेपी को 50 से 56, जदयू को 56 से 62, चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को 11 से 16, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 2 से 3 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 2 से 4 सीट मिल सकती है। वहीं महागठबंधन के घटक दल राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। राजद को 67 से 76, कांग्रेस को 17 से 21, विकासशील इंसान पार्टी को 3 से 5, लेफ्ट दलों को 10 से 14 और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को जीरो से एक सीट मिल सकती है।
Axis My India के अनुसार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य को 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं। अन्य में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी शामिल है।
किसे कितना वोट प्रतिशत?
एक्सिस पोल के अनुसार एनडीए को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। भाजपा को 18 फ़ीसदी, जदयू को 18 फीसदी, लोजपा को 5 फीसदी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 फीसदी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं महागठबंधन को 41 प्रतिशत मत मिलने का आकलन है। आरजेडी महागठबंधन के घटक दल राजद को 24 फीसदी, कांग्रेस को 10 फीसदी, VIP को दो फीसदी, लेफ्ट पार्टियों को पांच फीसदी वोट मिल सकता है।
