बिहार विधानसभा चुनाव मोकामा सीट के नतीजों पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। अब मोकामा सीट के नतीजे आ गए हैं और यहां से बाहुबली नेता अनंत सिंह चुनाव जीत गए हैं। अनंत सिंह ने मोकामा सीट से जदयू नेता राजीव लोचन नारायण को हरा दिया है। अनंत सिंह ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बता दें कि बिहार चुनाव में मोकामा की यह जीत राजद की भी पहली जीत है।

खास बात ये है कि अनंत सिंह जेल में बंद हैं। इसके बावजूद वह बड़े अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि अनंत सिंह अपनी जीत को लेकर पहले ही आश्वस्त थे तभी उनके पटना स्थित आवास पर नतीजे आने से पहले सोमवार से ही जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थीं। अनंत सिंह के आवास पर बड़ा सा शामियाना लगाकर 10 हजार लोगों के महाभोज की तैयारियां की गई थीं। आज चुनाव जीत के बाद उनके समर्थकों ने इस महाभोज का आनंद लिया।

मोकामा सीट मगध क्षेत्र के पटना जिले में स्थित है। लोकसभा चुनाव में मोकामा सीट मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है। यहां हुए चुनाव में अनंत सिंह को 52 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। जिससे यहां अनंत सिंह के दबदबे को बखूबी समझा जा सकता है। अनंत सिंह को इलाके में छोटे सरकार के नाम से जाना जाता है। वह चार बार मोकामा से विधायक रह चुके हैं और अब पांचवी बार विधायक चुने गए हैं।

अनंत सिंह एक समय सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते थे। 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह जदयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव जीता और 2015 में नीतीश कुमार के साथ संबंध बिगड़ने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि अनंत सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए भी मोकामा से चुनाव जीता और इस बार राजद के टिकट पर एक बार फिर से जीत दर्ज की है।