बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के नामांकन की कल आखिरी तारिख है। इसी बीच एक बार फिर से दो बाहुबलियों के बीच चुनावी लड़ाई देने को मिलने वाली है। मोकामा विधानसभा से पूर्व विधायक और बाहुबली माने जाने वाले अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर नामांकन किया है। वहीं उनके खिलाफ पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल करते हुए 37.88 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। यह जानकारी उनके द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में दी गई है। हलफनामे में कहा गया है कि बाहुबली की छवि वाले अनंत सिंह के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया था।

अनंत सिंह ने यह नामांकन जदयू की ओर से टिकट मिलने के बाद दाखिल किया। वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 13.07 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। हलफनामे में जानकारी दी गई है कि अनंत सिंह के पास 15.61 लाख रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 34.60 लाख रुपए नकद हैं।

कौन हैं अनंत सिंह, निर्दलीय लड़कर हर सभी पार्टियों को दे चुके हैं मात

जुर्म की दुनिया से राजनीति में एंट्री लेने वाले अनंत सिंह साल 2005 में जेडीयू के टिकट पर पहली बार मोकामा से विधायक बनकर पटना पहुंचे थे। उसके बाद से अनंत सिंह ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2010 के चुनाव में भी अनंत सिंह का सिक्का बरकरार रहा। हालांकि 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल में बंद थे फिर भी वो निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत दर्ज करके अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह को लालू यादव का साथ मिला और एक बार फिर वो जीतने में कामयाब रहे। मौजूदा समय में मोकामा से उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं।

तेजस्वी यादव के पास कितनी संपत्ति? पिछले पांच सालों में लगातार बढ़ा इनकम का ग्राफ

हालांकि ऐसा नहीं रहा कि विधायक बनने के बाद अनंत सिंह जुर्म की दुनिया से बाहर निकल गए। साल 2015 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके खिलाफ चार युवकों के अपहरण और हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आगामी चुनाव में वो निर्दलीय थे। हालांकि फिर भी उन्होंने जीत दर्ज की।