बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बिहार में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि महागठबंधन महज 34 सीटों पर सिमट गई।महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। Bihar Election Result 2025 । आज की ताजा खबर
| क्रम संंख्या | पार्टी | सीटें (रुझान) |
| 1 | Janata Dal (United) – JD(U) | 85 |
| 2 | Bharatiya Janata Party – BJP | 89 |
| 3 | Rashtriya Janata Dal – RJD | 25 |
| 4 | Lok Janshakti Party (Ram Vilas) – LJPRV | 19 |
| 5 | Indian National Congress – INC | 6 |
| 6 | Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) – CPI(ML)(L) | 2 |
| 7 | Hindustani Awam Morcha (Secular) – HAMS | 5 |
| 8 | All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen – AIMIM | 5 |
| 9 | Rashtriya Lok Morcha – RSHTLKM | 4 |
| 10 | Communist Party of India (Marxist) – CPI(M) | 1 |
| 11 | Communist Party of India – CPI | 0 |
| 12 | Bahujan Samaj Party – BSP | 1 |
| 12 | Independent – IND | 0 |
Singheshwar Election Result 2025: कौन जीतेगा सिंहेश्वर सीट? पिछली बार जेडीयू के गढ़ में राजद ने किया खेला
Bihar EC Result LIVE: एग्जिट पोल में एनडीए सरकार
बिहार चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके बाद एग्जिट पोल सामने आए थे, जिसमें एनडीए सरकार की भविष्यवाणी की गई है।
Bihar EC Result LIVE: महिलाओं ने 2025 में बनाया वोटिंग का रिकॉर्ड
महिलाओं ने 2025 में वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया है। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का फीसदी 61.56 रहा। वहीं दूसरे चरण में मतदान फीसदी बढ़कर 68.76 हो गया, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 74.03 और पुरुषों का फीसदी 64.1 रहा।
Bihar EC Result LIVE: बिहार में हुई है रिकॉर्ड वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव में 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड टूट गए और 2020 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत 9.86 फीसदी वोटिंग हुई।
Bihar EC Result LIVE: सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे और फिर EVM वोटों की गिनती शुरू होगी।
