Bihar Coronavirus Cases LIVE News updates, Bihar Corona Cases District-Wise Today update: कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। संजय कुमार को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार 1990 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। वो कोरोना पर लगातार अपडेट देते रहे थे। ट्विटर पर वो काफी सक्रिय थे।
इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। बुधवार (20 मई) की सुबह 60 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल 534 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। सूबे में कोरोना से रिकवरी का रेट 36 परसेंट है।
आज मिले पॉजिटिव मामलों में 12 भागलपुर के, 11 बांका के, छह नालंदा के, 15 खगड़िया के, छह मधुबनी के, छह दरभंगा के, दो सुपौल के और एक-एक गोपालगंज और कटिहार जिले के हैं। वहीं नालन्दा जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। पटना में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
Coronavirus Live update: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….
राज्य में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिला राजधानी पटना हो गया है। यहां अब तक कुल 167 मरीजों की पहचान हुई है। मुंगेर अब दूसरे नंबर पर चला गया है। यहां अब मरीजों की संख्या 133 हो गई है। इनके अलावा रोहतास में 91, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 79, नालंदा में 78 और खगड़िया में 70 मरीज हैं। अन्य जिलों सीवान में 45, बक्सर और गोपालगंज में 64, भागलपुर में 59, जहानाबाद में 58, बांका में 52, कैमूर में 44 मरीज हैं।
Highlights
कोरोना संकट के बीच बिहार में प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। इस क्रम में 21 मई को 74 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें राज्य में आएंगी। इन ट्रेनों से कई प्रवासी मजदूर यहां पहुंचेंगे। इसके लिए स्टेशनों पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरी व्यवस्था की गई है।
सीतामढ़ी में बुधवार को एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 101 हो गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचा था। इसके बाद उसे क्वारेंटीन में रखा गया था।
राज्य के बाढ़ स्थित बख्तियार के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर से एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। वहीं, बख्तियारपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर से दो लोगों के भागने की खबर है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिहार के वैशाली में खराब खाने को लेकर क्वारेंटीन सेंटर में हंगामा हुआ। मंगलवार को प्रवासी मजदूरों और ग्रामीणों में खाने को लेकर बवाल किया। इस घटना में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर है। मामला जन्दाहा के महिसोर गांव का है।
बिहार के वैशाली जिले में बुधवार को क्वारेंटीन सेंटर पर एक प्रवासी मजदूर ने फांसी लगा कर जान दे दी। मामला हाजीपुर के अंबेडकर दिघी गांव स्थित क्वारेंटीन सेंटर का है। मृतक राजेश कुमार पढ़ेरी बेलसर का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था।
राज्य के पूर्वी चंपारण में जिला प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। चिरैया के महुआवा मध्यविद्यालय कोरेंटीन सेंटर से करीब 150 प्रवासी मजदूर भाग गये। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
देश में कोरोना संकट के बीच सोनिया गांधी ने 22 मई को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। बिहार की तरफ से इस बैठक में हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इसमें देश के हालात पर चर्चा की जाएगी।
बिहार की राजधनी पटना में लॉकडाउन के नियमों में छूट नहीं दिए जाने को लेकर ऑटो चालक भूख हड़ताल करेंगे। ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें रोज ऑटो चलाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के लिए फंड मुहैया कराने की बात कही है। ऑटो चालकों का कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे लोग भूख हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे। मालूम हो कि राज्य सरकार ने राजधानी में ऑड-ईवन के आधार पर ऑटो संचालन की अनुमति दी है।
बिहार में कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है। संजय कुमार की जगह उदय सिंह कुमावत बने नए प्रधान सचिव होंगे।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी में बुधवार को लोगों के लिए राहत की खबर आई। यहां से पांच लोगों के कोरोना से स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे। ठीक होने वालों में पटना के चार और बेगूसराय का एक व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी का इलाज NMCH में चल रहा था।
राज्य के मधुबनी जिले में क्वारेंटीन सेंटर पर अव्यवस्था से प्रवासी मजदूर नाराज हो गए। मामला घोघरडीहा प्रखण्ड के ब्रम्हपुर पंचायत स्कूल का का है। प्रवासी मजदूरों ने गुस्से में आकर राष्ट्रीय राजमार्ग 57 को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवासी मजदूरों को समझाने में जुट गई।
कोरोना संकट के बीच बुधवार को राजधानी पटना के करबिगहिया रेलवे स्टेशन के पास मजदूरों ने हंगामा किया। ये मजदूर दूसरे राज्यों से यहां पहुंचे थे। इन लोगों को अपने घर जाने का साधन नहीं मिल रहा था। इस पर मजदूर गुस्सा हो गए। साधन नहीं मिलने के कारण मजदूरों ने सड़क को भी जाम किया।
बिहार में प्रखंड स्तक पर बनाए गए कुल 7840 क्वारंटीन सेंटर में फिलहाल 5 लाख 43 हजार लोग रह रहे हैं। इन पर सरकार ने अबतक करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इनकी निगरानी कर रहे हैं और रोजोना आधार पर डीएम से प्रतिवेदन मांग रहे हैं। सरकार के अनुसार सेंटर पर सभा प्रवासियों को दो बार भोजन, दो बार नाश्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा थाली, ग्लास, लुंगी, साड़ी, मच्छरदानी व सैनिटाइजर भी राज्य सरकार दे रही है।
कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। संजय कुमार को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार 1990 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। वो कोरोना पर लगातार अपडेट देते रहे थे। ट्विटर पर वो काफी सक्रिय थे।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दावा किया है कि इस बार बिहार विधान सभा चुनाव बदले स्वरूप में हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार न तो हेलिकॉप्टर उड़ेगा और न ही नेता पहले की तरह घूम सकेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हो सकता है कि इस बार मतदाताओं को बूथ पर भी जाने की जरूरत न पड़े। बता दें कि नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के वजह से चुनाव आयोग ने किसी तरह की अभी तैयारी नहीं की है।
बिहार सरकार ने लॉकडाउन-4.0 में लोगों को थोड़ी राहत दी है। राज्य में रिक्शा, ऑटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में ये वाहन अभी भी नहीं चलेंगे। पटना शहर में एक सवारी के साथ रिक्शा, दो के साथ ई-रिक्शा व ऑटो चलने का रास्ता साफ हो गया है। ई-रिक्शा व ऑटो का परिचालन ऑड और ईवन के आधार पर होगा। यानी ऑड नंबर वाले वाहन (1,3,5,7,9) मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को तो ईवन नंबर (02,4,6,8) वाले वाहन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही चलेंगे।
राज्य में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिला अब राजधानी पटना हो गया है। यहां अब तक कुल 167 मरीजों की पहचान हुई है। मुंगेर अब दूसरे नंबर पर चला गया है। यहां अब मरीजों की संख्या 133 हो गई है। इनके अलावा रोहतास में 91, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 79, नालंदा में 78 और खगड़िया में 70 मरीज हैं। अन्य जिलों सीवान में 45, बक्सर और गोपालगंज में 64, भागलपुर में 59, जहानाबाद में 58, बांका में 52, कैमूर में 44 मरीज हैं।
राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के एक क्वारंटीन सेंटर पर शराब पार्टी का आयोजन करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मोतिहारी के पकड़ीदयाल के सुंदर पट्टी मिडिल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में बीती रात शराब पार्टी का आयोजन किया गया। ये आयोजन सेंटक में रह रहे लोग और ग्रामीणों ने मिलकर किया। इस दौरान जाम छलकाने में दो गुटों में जमकर मारपीट भी गुई। इस वजह से एक प्रवासी मजदूर का पैर टूट गया है। मारपीट के बाद असामाजिक तत्व सेंटर में ही बाइक और देसी शराब छोड़ कर भाग निकले। एक दिन पहले ही समस्तीपुर के एक क्वारंटीन सेंटर में बार बालाओं के ठुमके लगाने की खबरें आई थीं।
राज्य की राजधानी पटना जिला कोरोना से प्रभावित सबसे बड़ा जिला बन गया है। मुंगेर अब पीछे छूट चुका है। यहां कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 167 हो गई है। हालांकि, अबतक 42 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अबतक राज्य में 51 हजार से ज्यादा सैम्पल की जांच हुई है।
बिहार के सीमांचल इलाके के आधा दर्जन जिले अम्फान चक्रवाती महातूफान की साया में पड़ सकते हैं। इस वजह से इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया जिला इसमें शामिल हैं। इनके अलावा बक्सर ,भोजपुर, रोहतास , भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद , अरवल, में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। ये तूफान बंगाल की खाड़ी से उठा है जिसके बुधवार को पंश्चिम बंगाल औऱ बाग्लादेश के तट पार करने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि 20 मई की दोपहर या शाम तक हवा की रफ्तार कम से कम 155-165 से लेकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
देश में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 5611 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ अब देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 6 हजार 750 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 140 लोगों की मौत के साथ ही अब तक देश में कुल 3303 लोग वायरस से जान गंवा चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 76 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 1325 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। बुधवार की सुबह 60 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल 534 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। सूबे में कोरोना से रिकवरी का रेट 36 परसेंट है।
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच बिहार से बाहक फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए अगले कुछ दिनों में करीब 800 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके जरिए करीब 20 लाख प्रवासी मजदूरों को प्रदेश में वापस लाया जाएगा। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए अब रोजाना 100 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर