बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति को लेकर जानकारी सामने आई है। नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा बिहार सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चल और अचल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपये है। ये पिछले साल की तुलना में 68,455 रुपये अधिक है। ये जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए संपत्ति के विवरण से मिली है। बिहार सरकार की वेबसाइट पर बुधवार को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की संपत्ति का ब्यौरा अपलोड किया गया।
नीतीश कुमार के पास कितने की संपत्ति?
वेबसाइट के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 20,552 रुपये नकद हैं, जबकि विभिन्न बैंकों में उनकी जमा राशि करीब 57,800 रुपये है। नीतीश कुमार सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि सभी कैबिनेट मंत्री हरेक साल के अंतिम दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करें। इससे यह भी खुलासा हुआ कि कई मंत्री, मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।
सम्राट चौधरी कितने अमीर?
कैबिनेट सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर अपलोड विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री के पास लगभग 17.66 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके नाम पर दिल्ली के द्वारका स्थित एक सहकारी आवास समिति में एक आवासीय फ्लैट है। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये थी। संपत्ति विवरण के अनुसार नीतीश कुमार के पास 10 गाय और 13 बछड़े हैं। वहीं मुख्यमंत्री के पास 11.32 लाख रुपये मूल्य की एक कार भी है।
‘पंखे, एसी, गीजर सब सुरक्षित हों’, राबड़ी आवास से गमले हटाए जाने पर JDU ने उठाए सवाल
मंत्रियों के पास कितनी दौलत?
इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 1.35 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास 35,000 रुपये नकद हैं। सम्राट चौधरी के पास चार लाख रुपये मूल्य की एक राइफल भी है। उनकी अचल संपत्ति में गैर-कृषि भूमि शामिल है, जिसकी कीमत 4.91 करोड़ रुपये है।
वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास 48.46 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। उनके पास 77,181 रुपये कीमत का एक रिवॉल्वर भी है। संपत्ति की जानकारी देने वाले अन्य मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री लेशी सिंह, मंत्री जमा खान, मंत्री मदन सहनी, मंत्री दिलीप जायसवाल और मंत्री अशोक चौधरी शामिल हैं। पढ़ें RJD ने जदयू सांसदों के आवास पर उठाए सवाल
