Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में आज का दिन विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के लिहाज से काफी अहम रहा। आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित किया। इसी कड़ी में वीआईपी नेता मुकेश सहनी को महागठबंधन का डिप्टी सीएम दावेदार भी बताया गया। मुकेश सहनी मल्लाह समुदाय से आते हैं, उन्हें ‘सन ऑफ मल्लाह’ के तौर पर भी जाना जाता रहा है।

मुकेश सहनी दरभंगा के सुपौल बाजार में जन्मे थे। उनके पिता जीतन सहनी एक सामान्य व्यवसायी थे। आर्थिक तंगी के कारण वे 19 वर्ष की उम्र में मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने एक कॉस्मेटिक स्टोर में सेल्समैन के रूप में काम शुरू कर दिया था। उन्होंने सेट डिजाइनिंग का क्षेत्र चुना और ‘मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी भी बनाई। उन्होंने शाहरुख खान की ‘देवदास’ से लेकर ‘सलमान खान’ की बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों के सेट भी डिजाइन किए थे।

आज की बड़ी खबरें

डिप्टी सीएम पद की करते रहे मांग

साल 2019 में वीआईपी ने महागठबंधन में शामिल हुए थे, 2020 में एनडीए में शामिल होकर नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री बने थे। साल 2022 में सरकार बदलने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था। ऐसे में वो दोबारा महागठबंधन में चले गए थे। खास बात यह है कि वे जिस भी सरकार में रहे लगातार डिप्टी सीएम पद की मांग करते रहे, ताकि निषाद समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिल सके।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन का सीएम चेहरा, अशोक गहलोत ने की घोषणा

8वीं पास हैं मुकेश सहनी

दिलचस्प बात यह भी है कि विपक्षी गठबंधन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन ने उन्हें ही सीएम उम्मीदवार भी बताया है। तेजस्वी यादव शिक्षा के मामले में अपने चुनावी हलफनामे के मुताबिक 9वीं फेल हैं। अब उन्हीं के डिप्टी सीएम फेस दावेदार मुकेश साहनी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वो 8वीं पास हैं।

यह भी पढ़ें: ‘क्या आरजेडी राहुल गांधी को बोझ मानती है?’ तेजस्वी यादव के पोस्टर को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज

12 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

मुकेश सहनी की संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 12.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख 74 हजार 730 की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनकी पत्नी 51 लाख की चल संपत्ति की मालकिन हैं। मुकेश सहनी पर 18.86 लाख का सरकारी कर्ज है। उनके पास कृषि भूमि नहीं हैं।

सहनी के पास गैर कृषि भूमि में मौजा अफजाला में बीस लाख के मूल्य की छह कठ्ठा 16 धुर जमीन है। उनके पास मुंबई में 6.22 करोड़ मूल्य के दो कमर्शियल बिल्डिंग हैं और मुंबई में ही दो फ्लैट भी हैं। कुल मिलाकतर मुकेश सहनी के पास 12 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

15 सीटों में लड़ रही मुकेश सहनी की पार्टी

खास बात यह है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे में मुकेश सहनी ने वीआईपी के लिए 30 सीटों की मांग की, अंततः 15 सीटें मिलीं। 23 अक्टूबर 2025 को महागठबंधन ने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया।

यह भी पढ़ें: ‘ठीक है मैं नाचने वाला हूं, लेकिन उनके ग्रुप के लोग…’, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार