बिहार के बेगूसराय जिले में पड़ने वाली बछवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार भी पर इस बार भी रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। बछवाड़ा विधानसभा सीट मिथिला इलाके का हिस्सा है और इसके पास से होकर बहने वाली गंगा नदी का यहां की संस्कृति पर काफी असर है। यहां लोग बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और धान, गेहूं, मक्का आदि फसलें उगाई जाती हैं।
बछवाड़ा विधानसभा सीट बेगूसराय और समस्तीपुर जिले की सीमा पर स्थित है। इसके आसपास लगने वाले शहर दलसिंहसराय और मोकामा हैं।
परबत्ता में कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं पिछले चुनाव नतीजे?
2020 के विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा में 2,97,646 रजिस्टर्ड मतदाता थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव तक यहां मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,13,772 हो गई थी। इस सीट पर 17.31% अनुसूचित जाति के और 9% मुस्लिम मतदाता हैं।
2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार रामदेव राय को जीत मिली थी जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर सुरेंद्र मेहता चुनाव जीते थे। सुरेंद्र मेहता नीतीश कुमार सरकार में मंत्री भी हैं।
बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा-सीधा और जोरदार मुकाबला होने जा रहा है।
बछवाड़ा में पिछले तीन चुनाव के नतीजे
साल | कौन जीता | किस दल को मिली जीत |
2010 | अवधेश राय | सीपीआई |
2015 | रामदेव राय | कांग्रेस |
2020 | सुरेंद्र मेहता | बीजेपी |