बिहार के मोतिहारी में शनिवार (16 नवंबर) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक एनजीओ (NGO) के किचन में खाना बनाते समय बॉयलर फटने से यह भीषण हादसा हुआ है। इसमें पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है। फ़िलहाल घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो विस्फोट में शवो के चीथड़े उड़ गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
किचेन में हुआ ब्लास्ट: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोतिहारी जिले के सुगौली क्षेत्र के पास शनिवार की सुबह सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मध्यान भोजन (मिड डे मील) की सप्लाई करने वाले एक एनजीओ के किचेन का बॉयलर फट गया। इस विस्फोट में चार से अधिक मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की माने तो मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल मौले बिहार पुलिस और मोतिहारी प्रशासन पहुंच गया है।
Hindi News Today, 22 October 2019 LIVE Updates: दिन भर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शवों के उड़े चीथड़े: बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े मकान के बाहर सड़क तक बिखरे पड़े थे। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर प्रशासन के साथ-साथ बिहार के पूर्व मंत्री रामचंद्र साहनी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
लोगों ने जताया विरोध: बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है।