BJP Strategy For 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने 2024 के संसदीय चुनाव (Parliamentary Elections) में बिहार की 40 लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) पर विजय हासिल करने के लिए भाजपा (BJP) का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है। इसके बाद 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के अपने दम पर जीतने की योजना पर भी काम चल रहा है। यह बात शुक्रवार को उन्होंने भागलपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उपचुनावों में गोपालगंज और कुढ़नी पर भाजपा को मिली जीत
गुजरात विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त करने और बिहार की कुढ़नी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत से वे खुशी से लबरेज नजर आए। उन्होंने कहा कि बिहार में हाल में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो गोपालगंज और कुढ़नी पर भाजपा की जीत हुई है। गोपालगंज में राजद उम्मीदवार को और कुढ़नी में जदयू प्रत्याशी को भाजपा ने पराजित किया है। मोकामा सीट तो छोटे सरकार की वजह से राजद जीती है।
मसलन दोनों दल महागठबंधन का हिस्सा है। जदयू जब भाजपा नीत एनडीए से नाता तोड़ा तो सवाल उठने लगा कि अब भाजपा का क्या होगा। मगर दोनों दलों को उपचुनाव में भाजपा ने हराया तो इसका जबाव उन्हें देना चाहिए। गुजरात में हमारे 56 इंच छाती वाले नेता को गुजरात की जनता ने 156 सीट दिया है। जो लोग यह कहते थे गुजरात की आवाम को बहकाकर,फुसला कर उनके वोट का ईमान खरीद लेंगे वैसे लोग नाकाम साबित हुए।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालटेन बिहार के विकास का अवरोधक है। भाजपा के साथ बिहार प्रदेश भर की जनता है। कुढ़नी की जीत ने यह साबित कर दिया है। लालटेन को शौक था कि गोपालगंज में भाजपा के कमल से लड़े, मगर मिली पराजय। इससे महागठबंधन अपने को तौल सकता है कि वह कहां है।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही गुजरात में प्रचण्ड जीत एवं कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जीत की मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद वे पिछले दिनों पीरपैंती में महिला की हुई निर्मम हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने रवाना हुए।