बिहार को गोपालगंज में भाजपा नेता का फूहड़ डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के विजयपुर के मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी का है।
तिवारी इस वीडियो में फूहड़ता से महिला डांसर के साथ डांस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो बभनौली गांव के एक शादी समारोह का है। भाजपा नेता अपने करीबी के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। शादी समारोह में बॉलीवुड गाने की धुन पर महिला डांसर को नाचता देख नेताजी खुद को रोक नहीं पाए। वहीं, बताया जा रहा है कि लोगों के मांग के बाद नेताजी स्टेज पर चढ़े और गमछे का लुंगी बनाकर पल-पल ना माने टिंकू जिया…गाने पर डांस किया।
बिहार के BJP नेता राजीव रंजन तिवारी का फूहड़ लुंगी डांस हुआ वायरल, महिला डांसर के साथ लगाए ठुमके…#Bihar #ViralVideo pic.twitter.com/4lToG0kezv
— News24 (@news24tvchannel) December 5, 2020
वीडियो में नेताजी ने एक फूहड़ लुंगी डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में लोग नेताजी के डांस पर खूब झूमते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान किसी शख्स ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया।
इस वीडियो के बारे में भाजपा के अन्य नेता की तरफ से सफाई भी दी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह वीडियो बहुत पुराना है।