लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में एक बड़ा सियासी पैंतरा आजमाया है। रविवार से दिल्ली में भाजपा की तरफ से आयोजित किए जा रहे ‘भीम महासंगम’ की शुरुआत होगी। इसी दौरान पांच हजार किलो खिचड़ी भी बनाई जाएगी। यह आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जाएगा। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे। पार्टी इसका मकसद सामाजिक समरसता का संदेश देना माना जा रहा है। भीम महासंगम के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ये समरसता खिचड़ी लोगों की सेहत के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने का काम करेगी।
…ऐसे बनेगी खिचड़ीः भाजपा नेतृत्व का दावा है कि यह खिचड़ी बनाने के लिए पार्टी ने यह खिचड़ी बनाने के लिए बीते कुछ दिनों में दलित समाज के लोगों से ही हजारों किलो चावल और दाल जुटाए हैं। शेफ मनोहर श्याम के मुताबिक इसमें 1000 किलो चावल लगेंगे। वहीं टमाटर, अदरक, प्याज और नमक आदि की व्यवस्था पार्टी की ओर से ही की जाएगी। खिचड़ी बनाने के लिए 750 किलो की कड़ाही सीधे नागपुर से आई है।
क्या है सियासी मायनेः माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी दलितों के घर से जुटाए गए दाल-चावल की खिचड़ी बनाकर सियासी माहौल को अपने पक्ष में करने में जुटी है। दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 12 आरक्षित सीटों में से एक पर भी जीत नहीं मिली थी। लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में भाजपा की ‘खिचड़ी सियासत’ पर राजनीतिक माहौल गर्म होना तय है।