कर्नाटक के बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला को घंटों तक खंभे से बांधकर रखा गया। बताया जा रहा है कि महिला ने गांव वालों से उधार लिया था और वह इसे चुका नहीं पा रही थी। जिसके चलते उधार देने वाले लोगों ने महिला को पकड़कर खंभे से बांध दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के कोडिगेहल्ली में रहने वाली राजाम्मा मूलरूप से चमराजनगर के कोल्लेगल की रहने वाली थी। लेकिन कई साल पहले वह कोडिगेहल्ली में अपनी बेटी के साथ आकर रहने लगी। आरोप है कि उसने कई गांव वालों से उधार रुपए लेकर एक होटेल खोला था। लेकिन काफी मेहनत के बाद जब उसका होटल नहीं चला तो महिला घाटे में चली गई। लगातार नुकसान के चलते करीब बारह लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसके बाद कर्जदार उसे लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे।
National Hindi News, 14 june 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
#WATCH A woman was tied to a pole in Kodigehalli, Bengaluru, yesterday, allegedly for not repaying a loan she took. Police have arrested 7 people in connection with the incident. #Karnataka pic.twitter.com/jpwX3Cr0Gu
— ANI (@ANI) June 14, 2019
खंभे से बांधा: इस बीच जब राजाम्मा पर कर्ज चुकता करने का दबाव बनाते हुए लोग कर्जदारों ने उसे एक बिजली के खंभे से बांध दिया। इस दौरान आरोप है कि उसे प्रताड़ित किया साथ ही उसकी पिटाई भी की गई। इस बीच किसी ने घटना का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला को घंटों ऐसे ही खंभे में बांधकर रखा गया था।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर राजाम्मा को खंभे से छुड़ाया। इसके बाद मामले में करीब दर्जन भर लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कई लोग फरार हैं।