Belhar Vidhan Sabha Seat Result 2025: बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट मनोज यादव ने आरजेडी के चाणक्य प्रकाश रंजन को 37206 वोटों से पराजित कर दिया। इस सीट से जन सुराज के ब्रज किशोर पंडित तीसरे स्थान पर रहे।

1962 में गठित यह सीट बांका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और बेलहर, फुल्लीडुमर तथा चांदन तीन प्रमुख प्रखंडों को समेटे हुए है। यह इलाका हरिगढ़ और त्रिवेणी नदियों की वजह से कृषि उत्पादन के लिहाज से उपजाऊ माना जाता है। बेलहर का जातीय समीकरण हमेशा से राजनीति की दिशा तय करता रहा है। यहां यादव मतदाताओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है, जिसके कारण इसे अक्सर “यादव भूमि” कहा जाता है।

बेलहर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

पार्टी उम्मीदवारवोट
जेडीयूमनोज यादव115393
आरजेडीचाणक्य प्रकाश रंजन78187
जन सुराजब्रज किशोर पंडित7711 

विधानसभा चुनाव 2020 का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोट
1मनोज यादवजेडी(यू)73589
2रामदेव यादवराष्ट्रीय जनता दल (RJD)71116
3ब्रह्मदेव रेबहुजन समाज पार्टी (BSP)6127

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो बेलहर अब तक 16 विधानसभा चुनाव देख चुका है। कांग्रेस और जदयू ने चार-चार बार, राजद ने तीन बार और संयुक्त समाजवादी पार्टी ने दो बार जीत दर्ज की है। जनता पार्टी, जनता दल और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी एक-एक बार यहां सफलता पाई है। 1990 के दशक के बाद कांग्रेस का प्रभाव खत्म होता गया और 2000 के बाद यह सीट जदयू और राजद के बीच सियासी प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गई।

विधानसभा चुनाव 2015 का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोट
1गिरधारी यादवजेडी(यू)70348
2मनोज यादवभाजपा54157
3राजकिशोर प्रसाद उर्फ ​​पप्पू यादवझारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)10408

2020 में जदयू के मनोज यादव ने राजद के दिग्गज नेता रामदेव यादव को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार फिर मुकाबला दिलचस्प है—जदयू ने दोबारा मनोज यादव को मौका दिया है, जबकि राजद ने युवा चेहरा चाणक्य प्रकाश रंजन पर दांव लगाया है। जन सुराज पार्टी से बृज किशोर पंडित भी मैदान में हैं। हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि बेलहर की बाज़ी एक बार फिर यादव मतदाताओं की एकजुटता पर ही टिकेगी।