कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बरखा शुक्ला सिंह शनिवार (22 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। उन्हें बीजेपी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू और नेता विजय गोयल ने बीजेपी में शामिल किया। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस ने उन्हें शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। इससे एक दिन पहले गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

बरखा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) की महिला इकाई के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था, “राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।”