Barbigha Assembly Election Result 2025: बिहार की बरबीघा विधानसभा सीट पर एनडीए की ओर से जेडीयू उम्मीदवार कुमार पुष्पंजय ने जीत दर्ज कर ली है। कुल 21 राउंड की मतगणना के बाद कुमार पुष्पंजय ने 25493 वोटों के अंतर से कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह को मात दे दी है। कांग्रेस ने दो बार के विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काटकर त्रिशूलधारी को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस को यह फैसला भारी पड़ा और उनकी पार्टी चुनाव हार गए। हालांकि सुदर्शन कुमार इस बार निर्दलीय चुनाव लड़े और वो भी चुनाव हार गए। वहीं जन सुराज ने मुकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया था।

बरबीघा सीट हमेशा से हाई प्रोफाइल रही है। यहां से कभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह विधायक रहे। बिहार के दिग्गज नेता राजो सिंह भी यहां विधायक रह चुके हैं। एक समय महावीर चौधरी यहां से चार बार विधायक रहे, जबकि उनके बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी भी यहां से दो बार विधायक रहे।

बरबीघा विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

पार्टीउम्मीदवारवोट
जेडीयूडॉ कुमार पुष्पंजय61882 
कांग्रेसत्रिशूलधारी सिंह 36389 
निर्दलीयसुदर्शन कुमार28411 
जन सुराज मुकेश सिंह 4684 

2015 बरबीघा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2015 में नीतीश कुमार एनडीए की बजाय महागठबंधन में शामिल थे। इस दौरान बरबीघा सीट पर कांग्रेस ने बिहार के दिग्गज नेता रहे राजो सिंह के बेटे सुदर्शन कुमार को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में सुदर्शन कुमार को 46,406 वोट मिले। जबकि एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के शिव कुमार को 30,689 वोट मिले।

पार्टीउम्मीदवारवोट
कांग्रेससुदर्शन कुमार46,406
आरएलएसपीशिव कुमार30,689

2020 बरबीघा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरबीघा से जेडीयू के टिकट पर सुदर्शन कुमार महज 113 वोट से चुनाव जीते थे। उनको 39,878 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के गजानंद साही को 39,765 वोट मिले थे। वहीं लोजपा के मधुकर कुमार को 18,930 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीमत
जेडीयूसुदर्शन कुमार39,878
कांग्रेसगजानंद साही39,765
लोजपामधुकर कुमार18,930