Barbigha Assembly Election Result 2025: बिहार की बरबीघा विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। इस सीट पर पिछले दो बार से विधायक रहे सुदर्शन कुमार इस बार निर्दलीय चुनाव लड़े हैं। जबकि एनडीए की ओर से जेडीयू की ओर से डॉ कुमार पुष्पंजय और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने त्रिशूलधारी सिंह पर भरोसा जताया है। वहीं जन सुराज ने मुकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट का रुझान जल्द ही आएगा। यहां मतगणना शुरू हो चुकी है।
बरबीघा सीट हमेशा से हाई प्रोफाइल रही है। यहां से कभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह विधायक रहे। बिहार के दिग्गज नेता राजो सिंह भी यहां विधायक रहे। तो एक समय महावीर चौधरी यहां से चार बार विधायक रहे, जबकि उनके बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी भी यहां से दो बार विधायक रहे। इस चुनाव में देखना दिलचस्प होगा कि कौन यहां से जीत दर्ज करता है।
बरबीघा विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| जेडीयू | डॉ कुमार पुष्पंजय | |
| कांग्रेस | त्रिशूलधारी सिंह | |
| निर्दलीय | सुदर्शन कुमार | |
| जन सुराज | मुकेश सिंह |
2015 बरबीघा विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 में नीतीश कुमार एनडीए की बजाय महागठबंधन में शामिल थे। इस दौरान बरबीघा सीट पर कांग्रेस ने बिहार के दिग्गज नेता रहे राजो सिंह के बेटे सुदर्शन कुमार को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में सुदर्शन कुमार को 46,406 वोट मिले। जबकि एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के शिव कुमार को 30,689 वोट मिले।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| कांग्रेस | सुदर्शन कुमार | 46,406 |
| आरएलएसपी | शिव कुमार | 30,689 |
2020 बरबीघा विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरबीघा से जेडीयू के टिकट पर सुदर्शन कुमार महज 113 वोट से चुनाव जीते थे। उनको 39,878 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के गजानंद साही को 39,765 वोट मिले थे। वहीं लोजपा के मधुकर कुमार को 18,930 वोट मिले।
| पार्टी | प्रत्याशी | मत |
| जेडीयू | सुदर्शन कुमार | 39,878 |
| कांग्रेस | गजानंद साही | 39,765 |
| लोजपा | मधुकर कुमार | 18,930 |
