Bakhtiarpur Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 14 नवंबर को मतगणना हुई। एनडीए ने बिहार में बड़ी जीत हुई है। बख्तियारपुर विधानसभा को एक अहम सीट मानी जा रही थी। इस सीट पर लोजपा रामविलास की जीत हुई है। यह सीट आरजेडी का गढ़ थीं लेकिन इस बार लोजपा रामविलास ने यह सीट कब्जा ली है।
27 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बख्तियारपुर में लोजपा (रामविलास) के अरुण कुमार को 88520 वोट मिले है। आरजेडी के अनिरुद्ध सिंह को 87539 वोट मिले हैं।
बख्तियारपुर सीट पर कौन-कौन हैं प्रत्याशी?
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा |
| LJP (RV) | अरुण कुमार | 88520 | जीत |
| RJD | अनिरुद्ध सिंह | 87539 | हार |
बख्तियारपुर सीट पर प्रत्याशियों की बात करें तो आरजेडी ने इस सीट से अपने सीटिंग विधायक को प्रत्याशी बनाया था, जो कि अनिरुद्ध कुमार हैं। दूसरी ओर एनडीए की बात करें तो ये सीट लोजपा (रामविलास) के खाते में गई थी, लेकिन इस सीट पर बीजेपी ने अपने नेता को लोजपा आरवी के टिकट पर लड़वाया था।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | रणविजय सिंह | 68811 (हार) |
| आरजेडी | अनिरुद्ध कुमार | 89483 (जीत) |
साल 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजों के बात करें तो इस सीट पर आरजेडी की तरफ से खड़े हुए प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार ने जीत हासिल की थी, जबकि एनडीए के प्रत्याशी रणविजय सिंह को करारा झटका लगा था। अनिरुद्ध कुमार को 89483 वोट मिले थे, जबकि एनडीए के बीजेपी के रणविजय सिंह को 68811 वोट मिले थे। हालांकि उस चुनाव में मुकाबला कांटे का था लेकिन अंत में इस सीट पर एकतरफा होता चला गया था।
साल 2015 के विधानसभा चुनाव नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | रणविजय सिंह | 61496 (जीत) |
| आरजेडी | अनिरुद्ध सिंह | 53594 (हार) |
बख्तियारपुर के साल 2015 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रणविजय सिंह की जीत हुई थी। उस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी आरजेडी कांग्रेस के साथ महगठबंधन का हिस्सा थी। इसके बावजूद विपक्ष इस सीट को नहीं जीत पाया था। आरजेडी की तरफ से अनिरुद्ध कुमार चुनावी मैदान में थे। बीजेपी प्रत्याशी रणविजय सिंह को 61496 वोट मिले थे, जबकि 53594 वोटों के साथ रणविजय सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे।
2010 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | विनोद कुमार | 38037 (हार) |
| आरजेडी | अनिरुद्ध सिंह | 52782 (जीत) |
साल 2010 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो बख्तियारपुर सीट से आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार चुनावी मैदान में थे। आरजेडी प्रत्याशी को बड़ी जीत मिली थी। बख्तियारपुर उन चंद सीटों में से एक थी, जहां आरजेडी को सफलता मिली थी, क्योंकि एनडीए ने 2010 के विधानसभा चुनाव में बहुत बड़ी सफलता हासिल थी, और गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटें जीतीं थीं। अनिरुद्ध कुमार को 52782 वोट मिले थे, जबकि इस सीट पर एनडीए के प्रत्याशी विनोद कुमार को 38037 वोट ही मिले थे।
