Asthawan Assembly Election Result 2025: बिहार की अस्थावां विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक जितेंद्र कुमार ने 40708 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। लगातार पांच बार से इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे जितेंद्र कुमार छठी बार विधायक बन गए हैं।

इस सीट पर उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के रवि रंजन कुमार से था जो 28 राउंड की मतगणना के बाद 49834 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर जन सुराज ने लता सिंह को उम्मीदवार बनाया था उन्हें 15962 वोट मिले हैं।

अस्थावां के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहीं से दो बार के विधायक और अस्थावां लोकसभा से दो बार के सांसद रहे अयोध्या प्रसाद के बेटे जितेंद्र कुमार यहां से पिछले पांच बार के विधायक हैं। इस सीट पर पांच-पांच बार जदयू और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस ने यहां से चार बार जीत दर्ज की।

अस्थावां विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

पार्टीउम्मीदवारवोट
जदयूजितेंद्र कुमार90542 
राजदरवि रंजन कुमार49834 
जन सुराजलता सिंह15962 

2020 अस्थावां विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अस्थावां से जेडीयू के जितेंद्र कुमार को जीत मिली थी। उनको 51,525 वोट मिला था, जबकि राजद के अनिल कुमार को 39,925 वोट मिले थे। वहीं लोजपा के रमेश कुमार को 21,844 मत मिले।

पार्टीउम्मीदवारवोट
जेडीयूजितेंद्र कुमार51,525
राजदअनिल कुमार39,925
लोजपारमेश कुमार21,844

2015 अस्थावां विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू महागठबंधन के साथ थी। इस वजह से यहां के जितेंद्र कुमार उम्मीदवार थे और उनको 58,908 वोट मिले। जबकि लोजपा एनडीए के साथ थी। यहां लोजपा की ओर से छोटे लाल यादव उम्मीदवार थे, छोटे लाल को 48,464 मत मिले।

दलप्रत्याशीवोट
जदयूजितेंद्र कुमार 58,908
लोजपाछोटे लाल यादव48,464