दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को भाजपा महिला विंग की सदस्यों का विरोध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल पंजाब के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो रहे थे, तभी वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग की सदस्यों ने सीएम का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद जब केजरीवाल लुधियाना पहुंचे तो वहां पर अकाली दल और कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनका विरोध किया।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलजीत सहरावत और पार्टी की प्रवक्ता प्रवीण कपूर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केजरीवाल की ओर चूड़ियां लहरायी। पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बावजूद कुछ कार्यकर्ता केजरीवाल के करीब तक पहुंचने में सफल हो गयीं । वे केजरीवाल से अपने विधायकों के कथित ‘कदाचार’ पर बोलने और एक कथित सेक्स स्कैंडल के बाद मंत्री पद से बर्खास्त कर दिये गये संदीप कुमार का बचाव करने के लिए अपने विवादित ब्लॉग लिखने पर आशुतोष को निलंबित करने की मांग कर रहीं थीं।
मोदी जी की पुलिस ने पहले बीजेपी को बताया सुरक्षा नही दी जायेगी,फिर @ArvindKejriwal पर हमला कराया,क्या CM के खिलाफ कोई बड़ी साजिश चल रही है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 8, 2016
Read Also: धारा 144 तोड़ने पर कोर्ट का आदेश- 12 सितंबर को पेश हों केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिह
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल का विरोध होने के बाद पार्टी नेता संजय सिंह ने इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ मोदी जी की पुलिस ने पहले बीजेपी को बताया सुरक्षा नहीं दी जायेगी,फिर @ArvindKejriwal पर हमला कराया, क्या CM के खिलाफ कोई बड़ी साजिश चल रही है?’ इसके साथ ही उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, ‘निहालचंद, बाबूलाल गौर, राघव जी जैसे नेताओं को निष्कासित करने के लिये कब प्रदर्शन करेगी बीजेपी महिला इकाई?’ संजय सिंह के अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की होती रही और वो मूकदर्शक बनी रही। चैनलों के कैमरे पहले से बुलाये गए थे। जाहिर है सब कुछ प्री-प्लान था’
दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की होती रही और वो मूकदर्शक बनी रही। चैनलों के कैमरे पहले से बुलाये गए थे। जाहिर है सब कुछ प्री-प्लान था
— Manish Sisodia (@msisodia) September 8, 2016
Read Also: अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल को जिस उम्मीद से देखता था वह पूरी हो गई, मैं दुखी हूं
केजरीवाल लुधियाना में पार्टी नेताओं से विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों पर चर्चा करने पहुंचे हैं। बता दें, पार्टी के राज्य संयोजक सुचा सिंह छोटेपुर पद से हटाए जाने के बाद पार्टी में काफी विवाद चल रहा है। छोटेपुर पर टिकट के बदले पैसे लेना का आरोप लगा था। केजरीवाल पंजाब में चार दिन रहेंगे। इस दौरान वे कई रैलियों को भी संबोधित करेंगे।
Punjab: Delhi CM Arvind Kejriwal arrives in Ludhiana amidst protests by Akali Dal and Congress pic.twitter.com/8YZ7qOVmON
— ANI (@ANI) September 8, 2016
Delhi BJP women wing protest against Delhi CM, demand he speak on misconduct of his MLAs & expel Ashutosh from AAP pic.twitter.com/ReacRsami3
— ANI (@ANI) September 8, 2016
Read Also: AAP विधायक ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी, कहा- पंजाब में टिकटों के लिए महिलाओं का हो रहा है शोषण