Bridge Collapse in Nalanda: बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) में निर्माणाधीन पुल (Construction of Fore lane Overbridge) गिर पड़ा। अभी तक ये पता नहीं है कि कितने लोग इसके नीचे दबे हैं। फोर लेन ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि राहत कार्य चल रहा है। कुछ नहीं कह सकते कि कितने लोग पुल के मलबे में दबे हैं। ये हादसा नालंदा के बेना थाना (Bena Police Station Aria) क्षेत्र इलाके में हुआ।
हादसे के बाद राहत और बचाव (Relief and Rescue) का काम जारी
यहां पर एक फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण का काम चल रहा था। बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कितने लोग मलबे में दबे हैं अभी हम इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकते हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
इस साल बिहार में हुए कई ब्रिज ढहने के हादसे (Bridge Accident)
इसके पहले इस साल अप्रैल महीने में बिहार के सुल्तानगंज और जून में सहरसा में भी निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले सामने आए थे। शुक्रवार (18 नवंबर) शाम नालंदा के हरनौत में भागन बिगहा एनएच 20 पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान एक बड़ा हिस्सा गिर गया। करीब 50 मीटर से ज्यादा लंबा यह हिस्सा इस तेजी से गिरा कि कार्यरत मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मलबे में एक मजदूर की लाश निकाली गई। अंधेरा होने और मलबा हटाने में देरी के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि और भी लोग दबे हैं या नहीं। एक अन्य मजदूर के दबे होने की लोग जानकारी दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने नालंदा हादसे पर जताया दुख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे दुख जताया है। नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा के बख्तियारपुर-रजौली एचएस स्थित भागन बिगहा में ब्रिज हादसे में मारे गए लोगों के बारे में सुनकर दुख हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिवारों के लिए सांत्वना दी और कहा ईश्वर शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। मृतक के परिजन को अनुमान्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
