उत्तर प्रदेश के अमरोहा से अजीबो गरीब घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि जनपद की रहने वाली एक लड़की ने पहले तो बड़े धूम-धाम से शादी की। लेकिन शादी करने के बाद सुहागरात पर दुल्हे ने जब दुल्हन का घूंघट उठाया तो पूरी कहानी सामने आई। लड़की को फोटो शूट कराने का ऐसा भूत सवार हुआ कि महज 12 दिन के भीतर उसकी शादी हो गई और उसके शादी के मात्र 48 घंटे बाद दोनों का तलाक भी हो गया।

शादी के दौरान के खूबसूरत पल को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। लेकिन शायद ही कोई ऐसा होगा जो शादी केवल इसलिए कर ले क्योंकि उसको शादी करने का मन केवल इसलिए है ताकि वो शादी के पल का फोटो खींचा सके। कुछ इसी तरह का मामला यूपी के अमरोहा से सामने आया है। जहां एक लड़की ने केवल इसी लिए शादी कर ली क्योंकि उसको शादी के जोड़े में फोटो खिंचवाना था। 

शहर की एक युवती ने अपने घरवालों को बताया कि उसको शादी करनी है। उसने घरवालों पर इस तरह शादी का दबाव बनाया मानो वह शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हो। युवती के परिवार वालों ने शहर का ही एक युवक ढूंढकर महज 12 दिन के भीतर ही दोनों की शादी करा दी। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ हुई। दुल्हन के परिवार वालों ने शादी में लड़के वालों को ढेर सारा दहेज भी दिया। साथ ही रिश्तेदारों-परिचितों को बड़ी दावत भी दी। हालांकि अपनी बेटी के दिमाग को नहीं पढ़ पाए।

घूंघट हटाते ही कहानी सामने आई

शादी के बाद दुल्हन-लड़के वाले के घर पहुंची। रात में जब दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में जाकर दुल्हन का घूंघट उठाया उसी दौरान कहानी सामने आई। दुल्हन ने दुल्हे का हाथ पकड़ लिया और पूरी कहानी उसे बताई कि उसने शादी केवल फोटो शूट कराने के लिए की है। दुल्हन की बात सुनते ही दुल्हे अपना सिर पकड़कर बैठ गया। दोनों के बीच खूब कहा सूनी भी हुई जिसको सुनने के बाद दूल्हे के परिजन भी वहां पहुंचे तो मामला सबके सामने पहुंचा।

HIV पॉजिटिव होते ही महिला ने की शादी, पति पर बिना कंडोम संबंध बनाने का बना रही थी दबाव, कहानी जान रह जाएंगे दंग

दुल्हन की बात सुनकर दूल्हे के परिवार वालों ने पूरी कहानी उसके परिजनों को बताई। जिसके बाद कई दफा पंचायत हुई लेकिन अंतत: लड़की नहीं पाई। जिसके बाद शादी के महज 48 घंटे के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया। लड़के वालों ने शादी का पूरे दहेज के साथ ही लड़की को भी विदा कर दिया।