Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने बहन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने बहन को साजिश के तहत घर बुलाया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांध दिए और फिर उसका गला रेतकर उसे मार डाला। वहीं महिला के शव को प्लास्टिक के बोरे में डाल कर एक खाली प्लॉट में फेंककर दिल्ली भाग गया।
आरोपी की पत्नी का उसके भांजे के साथ अफेयर था और वह उसके साथ ही फरार हो गई थी, जिसका गु्स्सा उसने अपनी बहन पर निकाला और उसके घर जाकर नृशंसता से उसकी जान ले ली।
मामी से प्रेम संबंध के चलते गुस्साया शख्स
दरअसल, आगरा के ट्रांस यमुना इलाके के टेढ़ी बगिया में रवि नाम के शख्स ने रविवार की रात अपनी 45 वर्षीय गीता देवी के घर पर हाथ पैर बांधे और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। आरोपी बहन की हत्या के बाद अपने बेटे के साथ दिल्ली की ओर भाग गया था। मृतका गीता देवी के पति प्रताप सिंह ने बताया कि उनका साला रवि करीब 10 महीने पहले पड़ोस के एक मकान में रहने आया था और मजदूरी करता था।
महाशिवरात्रि पर ताजमहल में भोलेनाथ की पूजा, महिला ने गंगाजल से किया जलाभिषेक, वीडियो वायरल
प्रताब सिंह ने बताया कि उनके एक बेटे भूरा सिंह के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए थे। 16 फरवरी को वह मामी के साथ कहीं चला गया था और ढूंढने के बाद दोनों ही हरियाणा बल्लभगढ़ में मिले थे। भूरा तो वापस आ गया था लेकिन रवि की पत्नी ने आने से मना कर दिया था, जिसे परिवार के लोग बड़ी मुश्किल में दो दिन बाद उसे समझाकर वापस लाए।
दोबारा भांजे के साथ चली गई थी आरोपी की पत्नी
इतना ही नहीं, 28 फरवरी को पति और बच्चे को छोड़ कर रवि की पत्नी एक बार फिर दोबारा चली गई थी और इससे आरोपी रवि बेहद गुस्से में आ गया, और गीता देवी की जान ले ली। महिला के दूसरे बेटे कुलदीप ने बताया कि आरोपी रवि अपनी बहन को बेहद ही क्रूरता से मार कर गया था। उसने बताया कि महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। आशंका है कि उसने साजिश के तहत बहन को घर बुलाया था और फिर उसकी हत्या कर दी।
महिला के बेटे ने बताया है कि मृतका का शव जिस तरह से कमरे में था, वह यह बयां कर रहे थे, कि दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ था। उनकी चूड़ियां भी टूट गईं थीं और कपड़े बिखरे थे। आगरा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।