Tamilaga Vettri Kazhagam: तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने ऐलान किया है कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी और डीएमके के बीच जंग होगी। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में टीवीके तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी और इसके नतीजे 1967 और 1977 के विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दलों को मिली कामयाबी जैसे ही होंगे।
मदुरै में टीवीके के दूसरे राज्यस्तरीय सम्मेलन में हजारों समर्थक इकट्ठा हुए। इस कार्यक्रम में विजय ने भाजपा को “वैचारिक दुश्मन” और डीएमके को एकमात्र “राजनीतिक दुश्मन” बताते हुए 2026 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में इनमें से किसी के साथ भी गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया।
सीपी राधाकृष्णन के लिए बोले थे DMK नेता- इंसान अच्छे, पार्टी गलत
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी टीवीके
विजय ने कहा, “शेर अगर एक बार दहाड़े तो उसकी आवाज आठ किलोमीटर तक गूंजती है… जंगल में कितने ही सियार हों लेकिन शेर तो एक ही होगा। वह जंगल का राजा होता है। शेर हमेशा शेर ही रहता है।” विजय ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विजय ने कहा, “मुझे किसी गुलाम गठबंधन में शामिल होने की जरूरत नहीं है। हमारा गठबंधन कोई स्वार्थी गठबंधन नहीं होगा। यह एक स्वाभिमानी गठबंधन होगा।”
मुख्यमंत्री स्टालिन पर हमलावर हुए विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर विजय ने हमला बोला। टीवीके अध्यक्ष ने डीएमके सरकार पर महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और अन्य वर्गों के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा पर तमिलनाडु की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तमिल लोग भाजपा से नहीं जुड़ेंगे। एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) के निधन के बाद पहली बार विजय ने AIADMK की आलोचना की और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए।
LIVE: ‘संविधान पर हमला है ‘वोट चोरी’…’, बिहार में बोले राहुल गांधी