आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरिंदर पाल सिंह सावना (31) गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन शादी करने जा रहे हैं। खुशबू सावनसुख उनकी मंगेतर हैं। रिंग सेरेमनी बुधवार को उनके विधानसभा क्षेत्र फाजिल्का के सिटी गार्डन में हुई। नरिंदर पाल सावना (Narinder Pal Singh Sawna), जो अकाली दल (Akali Dal) में थे वह 2022 के विधानसभा चुनावों से लगभग पांच महीने पहले AAP में शामिल हो गए और भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जयानी के खिलाफ 27,720 मतों के अंतर से अपने पहले प्रयास में जीत हासिल की।

भगवंत मान महंगी शादी के खिलाफ

हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने अपने पैतृक गांव सतोज में एक सार्वजनिक भाषण में साधारण विवाह की वकालत की थी। लेकिन AAP विधायक (AAP MLA) ने अपनी शादी के लिए चार समारोह आयोजित किए हैं। मंगलवार को फाजिल्का (Fazilka) में आप कार्यकर्ताओं और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए एक लंच पार्टी का आयोजन किया गया था। जबकि बुधवार को रिंग सेरेमनी एक पारिवारिक समारोह था।

गुरुवार को शादी के बाद शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी होगी। सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सीएम भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP national convener and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के 27 जनवरी को रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ AAP विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों के भी 26 जनवरी को शादी में शामिल होने की उम्मीद है।

नरिंदर सावना के चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 18,000 रुपये बैंक खातों में जमा थी। साथ ही उन पर कर्ज के रूप में लगभग 3 लाख रुपये की देनदारी थी। वह एक राय सिख किसान परिवार (Rai Sikh farmer family) से हैं। सूत्रों के मुताबिक दुल्हन के परिवार के पास भी फाजिल्का के ही करीब 200 एकड़ खेत हैं और रिद्धि सीधी (Ridhi Sidhi) के नाम से मार्बल का कारोबार है।

भगवंत मान ने भी की है दूसरी शादी

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जुलाई में फिर से दूल्हा बने थे। 7 जुलाई 2022 को उन्होंने हरियाणा की रहने वाली गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से शादी रचाई थी। वहीं संगरूर से जीतीं AAP की सबसे कम उम्र की विधायक नरिंदर कौर भारज (AAP MLA Narinder Kaur Bharaj) ने 8 अक्टूबर को आप पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह (Mandeep Singh) से एक अंतरंग शादी समारोह में शादी की थी।