दिल्ली में उपराज्यपाल के राजनिवास पर भूख हड़ताल कर रहे मंत्री सत्येंद्र जैन के वजन बढ़ने की खबरों पर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा रही।भूख हड़ताल पर उठते सवालों के बीच मंत्री ने अपना हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका वजन बढ़ा नहीं घटा है।पिछले छह दिनों से आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया अपने मंत्रिमंडल सहयोगी सत्येंद्र जैन और गोपाल राय के साथ धरना दे रहे हैं।इसमें से सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भूख हड़ताल पर हैं।16 जून(शनिवार) को प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मंत्री का वजन एक किलो दो सौ ग्राम बढ़ने की बात कही गई। जिस पर मंत्री के हवाले से हेल्थ बुलेटिन जारी किया।हालांकि, इस रिपोर्ट में वजन बढ़ने और घटने दोनों बातों का जिक्र है।
दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 14 जून को शाम छह बजकर 24 मिनट पर सत्येंद्र जैन का वजन 80 किलोग्राम था,15 जून की दोपहर ढाई बजे वजन बढ़कर 81,5 किलोग्राम हो गया।इसी दिन रात दस बजकर 21 मिनट पर अचानक सत्येंद्र जैन का वजन घटकर 80.6 किलोग्राम रह गया।खास बात है कि 16 जून को सुबह े रात दस बजे तक दिल्ली सरकार ने पूर्व तिथियों की तरह कोई हेल्थ बुलेटिन नहीं जारी किया।जब वजन बढ़ने की खबरों को लेकर हंगामा मचा तो सत्येंद्र जैन ने हेल्थ बुलेटिन की जानकारी दी।
अनशन के बावजूद कैसे बढ गया वजन? @ashu3page के सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का ये है जवाब| देखिए ये #ReporterDiary pic.twitter.com/NfirbSOGkW
— आज तक (@aajtak) June 17, 2018
क्या बोले सत्येंद्र-मंत्री सत्येंद्र जैन ने वजन बढ़ने की खबरों पर वीडियो जारी कर अपने बयान दिया है।उन्होंने कहा कि मेरे अनशन को विवाद का विषय बनाया जा रहा है। हमने अनशन के दौरान पानी के सिवा कुछ नहीं लिया है।तीन किलो सात ग्राम वजन कम हुआ है।जो आदमी पांच से छह दिन से अनशन पर है, उसका वजन कैसे बढ़ सकता है।
