Casualty in Jharkhand and MP: झारखंड की राजधानी रांची और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में तिरंगा झंडा लगाते समय हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में झंडा लगाते समय एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भी तिरंगा लगाने के लिए छत पर गए बिजली के तार से झंडे का पोल छूने पर उसमें करंट दौड़ गया जिससे झंडा लगा रहा युवक उस करंट की चपेट में आ कर झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांची में कांके इलाके में एक युवक अपनी छत पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा झंडा लगा रहा था। इस दौरान वो छत के ऊपर से निकले 11 हजार वोल्टेज के करंट की चपेट में आ गया। उसको बचाने के लिए उसकी बहन आई तो वो भी इस करंट की चपेट में आ गई और जब इन दोनों को बचाने के लिए उनकी चचेरी बहन आई तो वो भी इनकी तरह उसी करंट का शिकार हो गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।

झंडा लगा रहा युवक High Voltage Current की चपेट में आया

वहां के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब युवक अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था तभी हवा का एक तेज झोंका आया और झंडा अनियंत्रित होकर बिजली के तार पर जा गिरा जिसकी वजह से झंडा लगा रहा युवक 11 हजार के हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसकी बहनें आईं लेकिन वो भी हाईवोल्टेज करंट का शिकार हो गईं।

High Voltage Wire से छू गया तिरंगे का पोल

वहीं मध्य प्रदेश में भी एक ऐसा ही हादसा सामने आया है जिसमें एक दुकान पर तिरंगा लगाने के लिए एक व्यक्ति छत पर गया और छत के ऊपर से निकल रहे हाईवोल्टेज तार वाले करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि ये मामला जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बरवाहा थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मोहन पटेल नाम का शख्स जो इस दुकान पर काम करता था वो तिरंगा लगाने के लिए छत पर गया। वहां झंडे की लोहे की पाइप हाईवोल्टेज तार से छू गई जिससे उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।