Jodhpur Cylinder Blast Case : जोधपुर (Jodhpur) के शेरगढ़ के भूंगरा गांव (Bhungra Village) में गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले लगातार विरोध के बीच रविवार रात तक सहमति बन गयी है। राज्य सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर कई विधायक, सांसद और अन्य नेताओं ने रविवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। विभिन्न मांगों को लेकर डटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रात 10 बजे सहमति के बाद रास्तों को खोला गया।

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को सगत सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की शादी का कार्यक्रम था। इसी दौरान कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इसकी चपेट में आकर 61 लोग झुलस गए थे। इनमें से 55 को महात्मा गांधी अस्पताल (MCH) में भर्ती कराया गया था। हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

मांगे स्वीकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मिलने के लिए बुलाया

भूंगरा पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने एमजी अस्पताल के मुर्दाघर से काले झंडे लहराते हुए और सिर पर काली पट्टी और हाथों पर रिबन बांधकर जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। मुआवजे की मांग कर रहे लोगों को राज्य सरकार ने आश्वस्त किया है कि सरकार की ओर से 17-17 लाख प्रत्येक मृतक परिवार को दिए जाएंगे। संविदा पर नौकरी के लिए जिला कलक्टर प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे। मुख्यमंत्री सहायता कोष से अतिरिक्त राशि व अन्य मांगों पर भी गौर किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व विधायक शेरगढ़ बाबूसिंह राठौड़ व बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अलवर बुलाया है।

अलग अलग फंड से मिलेंगे 17 लाख रुपेए

मुख्यमंत्री ने आश्वासत किया है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए, प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए, चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए, 2 लाख रुपए गैस कंपनी की ओर से और 6 लाख रुपए गैस कंपनी के इंश्योरेंस से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे। इस हादसे के बाद लगातार मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

परिवार ने कई नेताओं और मुख्यत शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के साथ मिलकर सड़क जाम करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व विधायक से फोन पर बातचीत की है। CM ने मृतकों के परिवार को 17 लाख और घायलों को 5- 5 लाख देने की बात कही है। इसके साथ ही मृतक आश्रितों को संविदा पर नौकरी देने और मुआवजा बढ़ाने की भी बात कही है। प्रतिनिधिमंडल को इसके लिए अलवर बुलाया गया है।