Jodhpur Cylinder Blast News : राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) जिले के एक गांव में सिलेंडर फटने से लगी आग में चार लोगों की मौत हो गयी है। 60 के करीब लोग घायल हैं। लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता(Himanshu Gupta) ने बताया कि 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल रेफर किया गया था। जोधपुर (jodhpur) के भुंगड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान यह हादसा हुआ है।
बारात निकलने की तैयारी थी
जोधपुर (Jodhpur) जिले के भुंगड़ा गांव में तख्त सिंह नाम के एक व्यक्ति के के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी। इस दौरान पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे और उसके माता-पिता सहित 60 लोग झुलस गए। वहीं चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे हुआ।तभी अचानक सिलेंडर फट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि एक सिलेंडर में लीकेज हो गया था। देखते ही देखते पांच सिलेंडरों ने आग पकड़ ली और तेज धमके के साथ सभी सिलेंडर फट गए। मरने वाले लोगों में दो बच्चे भी हैं।
अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
जानकारी के मुताबिक हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, उसके पिता शक्ति सिंह, मां दाकू कंवर, बहन रसाला कंवर, भाई सांग सिंह, भाभी पूनम कंवर और दो भतीजे झुलसे हैं। इनके अलावा डिंपल, कावेरी, कंचन कंवर, गवरी कंवर, रुकमा कंवर, सुरेंद्र सिंह, साजन कंवर, रावल राम, मगाराम, जस्सा कंवर, सूरज कंवर, कनक कंवर, प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, धापू कंवर, सज्जन कंवर, पप्पू कंवर, किरण, महेश पाल समेत कुल 60 लोगों को भर्ती कराया गया है। कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।
सीएम ने जताया दुख
हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसा बहुत दुखद है। कुछ बच्चे झुलस गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए।
कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा: