2019 Lok Sabha Election कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पकड़ मजबूत करने के लिए AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) में छह नए सचिवों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से यह जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिन छह नामों को मंजूरी दी है। उनमें तीन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और तीन को पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ अटैच किया गया है।
ये हैं छह नए सचिवों के नामः 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश को जीतना दिल्ली की कुर्सी पर कब्जे का रास्ता माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने तरकश के दो युवा चेहरों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को हुई नियुक्तियों में से सिंधिया के साथ राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी रहेंगे। वहीं प्रियंका के साथ जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाड़े रहेंगे। इनकी जगह प्रकाश जोशी और नसीब सिंह को पदमुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी के साथ जुड़े कुमार आशीष बिहार यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे कुमार आशीष एक पेपर लीक केस में खुद पर लगे आरोप स्वीकार करने के बाद पार्टी से निकाल दिए गए थे।
[bc_video video_id=”6000754026001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
2019 Election: सिंधिया-प्रियंका पर बड़ा दारोमदार
सियासत में कहावत है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही जाता है। यानी 80 सीटों वाले देश के इस सबसे बड़े सूबे में जीतना बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों के लिए बेहद मायने रखता है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर के चलते राज्य की 73 सीटें अपने नाम की थीं। वहीं कांग्रेस महज अमेठी-रायबरेली में सिमटकर रह गई थी। इस बार प्रियंका को 42 और सिंधिया को 38 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मनोज सिन्हा जैसे बीजेपी के कई कद्दावर चेहरे शामिल हैं। ऐसे में सिंधिया-प्रियंका के लिए इनसे निपटने का बड़ा दारोमदार रहेगा।

