-
तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विराट कोहली के बल्ले सेइंटरनेशनल शतक लगा। विराट ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रन ठोंक अपना 71वां शतक लगाया। विराट के शतक पर उनके फैंस के साथ ही परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं।
-
विराट ने अपना शतक पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को डेडिकेट किया।
-
विराट कोहली की मां सरोजिनी कोहली दिल्ली में रहती हैं। विराट अनुष्का और बेची वामिका संग मुंबई में रहते हैं। दूर रहकर भी अनुष्का अपनी सास संग बेहद अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
-
विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली क्रिमिनल लॉयर थे। साल 2006 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनका निधन हो गया।
-
बचपन से ही विराट कोहली अपनी मां के बेहद करीब हैं।
-
साल 2017 में विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की भी अपनी सास के साथ बेहद अच्छी बॉन्डिंग बन गई।
-
मदर्स डे पर अनुष्का अपनी मां के साथ ही अपनी सास को भी जरूर याद करती हैं। इस साल मदर्स डे पर अनुष्का ने अपनी सास औऱ मां की ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- आपके प्यार ने हमें हमेशा सही रास्ता दिखाने में मदद की है। हैप्पी मदर्स डे।
-
विराट कोहली यूं तो अनुष्का के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं लेकिन वह मां के साथ समय बिताने दिल्ली जरूर जाते हैं। अनुष्का भी उनके साथ ही होती हैं।
-
विराट कोहली भी अपने सास ससुर के साथ कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वह अकसर उनके साथ मस्ती करते दिखे जाते हैं।
-
अनुष्का और विराट कोहली। Photos: Social Media
