-
रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद विनेश फोगाट ने अपनी नई पारी राजनीति में शुरू की है। हाल ही में वो कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से प्रत्याशी बनाया है। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते महिलाओं की 50 किलोग्राम रेसलिंग कंपटीशन से फाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट के साथ बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। उन्हें पार्टी ने किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। (Photo: Bajrang Punia/Twitter)
-
1- विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं उनसे पहले भी कई खिलाड़ी पॉलिटिक्स में एंट्री मार चुके हैं। इनमें से कोई सांसद तो कोई विधायक है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं टॉप के 10 खिलाड़ियों के बारे में: (Photo: Bajrang Punia/Twitter) -
2- गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने साल 2019 के हुए लोकसभा चुनाव से राजनीति में कदम रखा था। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उन्होंने पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे। हालांकि, अब गौतम गंभीर ने राजनीति को छोड़ कर एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी कर ली है और इस वक्त वो भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच हैं। (Photo: Indian Express) -
3- हरभजन सिंह
इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है। साल 2022 हरभजन सिंह ने आप पार्टी ज्वाइन की थी। फिलहाल वो आम आदमी पार्टी से पंजाब राज्यसभा के सांसद हैं। (Photo: Harbhajan Singh/FB) -
4- यूसुफ पठान
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 2024 के हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से बहरामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिसमें उनको जीत हासिल हुई थी। (Photo: Yusuf Pathan/FB) -
5- विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से लड़ाया था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इसी साल अप्रैल में विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। (Photo: Vijender Singh/FB) -
6- पीटी उषा
उड़नपरी के नाम से मशहूर भारत की महान धाविका पीटी उषा ने अपनी राजनीतिक पारी साल 2022 में शुरू की थी। उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया था। (Photo: P T Usha/FB) -
7- दिलीप टिर्की
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की साल 2012 में बीजू जनता दल पार्टी से ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह 2012 से 2018 तक राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। (Photo: Dilip Tirkey/FB) -
8- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ वर्तमान समय में राजस्थान सरकार में उद्योग और वाणिज्य, यूथ अफेयर्स और खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारतीय सेना से रिटायर लेने के बाद साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में कदम रखा था। (Photo: Col Rajyavardhan Rathore/FB) -
9- नवजोत सिंह सिद्धू
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू से भला कौन नहीं वाकिफ है। नवजोत सिंह सिद्धू साल 2004 में राजनीति में एंट्री मारते हुए बीजेपी के टिकट पर अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। 2009 में उन्हें एक बार फिर से जीत हासिल हुई। हालांकि, 2017 में बीजेपी का साथ छोड़ते हुए वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। (Photo: Navjot Singh Sidhu/FB) -
10- मोहम्मद अजहरुद्दीन
पूर्व टीम इंडिया के कप्तान और मैच फिक्सिंग के चलते बैन होने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 2009 में कांग्रेस की ओर से मुरादाबाद से चुनाव लड़ा था जिसमें उनको जी हासिल हुई थी। हालांकि, 2014 में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इन खिलाड़ियों के अलावा खेल जगत से कई और भी बड़े चेहरे हैं राजनीति में अपनी किस्मत आजाम चुके हैं।(Photo: Mohammed Azharuddin/FB)
