-
1. विराट कोहली (1460 रन) – भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 2017 में सबसे अधिक 1460 रन बनाए हैं। विराट ने साल की शुरुआत ही शतक के साथ किया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 81 रनों की नबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका के अलावा पाकिस्तान (नाबाद 76) और बांग्लादेश(नाबाद 96) पारी की बदौलत भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शतक लगाकर विराट ने अपना फॉर्म बरकरार रखा। इस साल विराट ने 6 शतक और 7 अर्धशतक लगाकर सबसे अधिक 1460 रन बनाए। (फोटो सोर्स- क्रिकइंफो)
-
2. रोहित शर्मा (1293 रन)- विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा के लिए भी यह साल बेहद यादगार रहा। उन्होंने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, वहीं इंदौर में टी-20 फॉर्मेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया। इस साल खेले 21 मैचों में रोहित ने 71.83 औसत से 1293 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल थे। (फोटो सोर्स- क्रिकइंफो)
-
3.उपुल थरंगा (1011 रन)- श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 90 गेंदों में 119 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में भी थरंगा ने 82 गेंदों में 95 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस साल थरंगा ने कुल 1011 रन बनाए। (फोटो सोर्स- क्रिकइंफो)
-
भारत के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने अच्छे रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 90 और 101 रनों की शानदार पारी खेली। इस साल रूट ने 70.21 के औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 92.12 रहा। रूट ने 2 शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली। (फोटो सोर्स- क्रिकइंफो)
5.रॉस टेलर(968 रन)- न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर इस साल एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। साल की शुरुआत में ही टेलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टेलर ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इस साल रॉस टेलर ने 60.50 की औसत से कुल 968 रन बनाए। (फोटो सोर्स- क्रिकइंफो)