-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। इस खबर के सुनते ही फैंस से लेकर देश- विदेश की हस्तियां भी सिंह और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सुशांत के खुदकुशी का कारण डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनकी मौत को लेकर हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर क्या वजह हो सकती है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी एक अहम पहचान बनाई थी। अभिनय में रहकर उनका लगाव क्रिकेट में था। यहां तक की उनकी बहन भी एक बेहतरीन क्रिकेटर रह चुकी हैं। उन्हीं को देख सुशांत का रुझान भी क्रिकेट में था। बता दें कि सुशांत बड़ी बहन मीतू सिंह क्रिकेटर रही हैं। आइए जानते हैं सुशांत से जुड़ी कुछ और बातें। (All Photos- Social Media)
-
सुशांत एक शिक्षित परिवार से आते थे। उनकी बहनें काफी टैलेंटेड हैं। सुशांत ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर का रोल निभाया था लेकिन उनकी बहन असल जिंदगी में क्रिकेटर हैं।
-
उनकी एक बहन मीतू एक स्टेट लेवल क्रिकेटर हैं। तस्वीर में आप सुशांत ही क्रिकेटर बहन मीतू को देख रहे हैं। हाल ही वे मुंबई पहुंची हैं।
-
इस दौरान उनके साथ प्रोड्यूसर और उनके दोस्त संदीप सिंह मौजूद रहे।
सुशांत की मौत की खबर सुन मीतू स्तब्ध हैं। मीतू की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रही हैं। -
मीतू की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रही हैं।
-
सुशांत चार बहनों में इकलौते भाई थे। एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब उनकी 3 बहनें ही पिता को संभाल रही हैं।
