-
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाड़ी उमरान मलिक (Umran Malik) उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने 157 की रफ्तार से गेंद डाली। इस आईपीएल में कई बार वह इस रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं लेकिन शायद ही आपको जानकारी हो कि 2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड शॉन टेट (Shaun Tait) के नाम है। शाॅन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royal) की तरफ से खेलते हुए दिल्ली की टीम के खिलाफ 157.71 की स्पीड से बॉल डाली थी। एक दशक बाद भी इस रफ्तार का रिकॉर्ड नहीं टूट सका है।
-
दूसरी सबसे तेज बॉल डालने का रिकॉर्ड इस साल ही बना है जो कि उमरान मलिक के नाम है। उमरान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 की स्पीड से बॉल डाली। तीसरी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी उमरान के ही नाम है जो उन्होंने 156.90 की स्पीड से डाली थी। इसी तरह पांचवी और छठी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर है।
-
चौथी सबसे तेज गेंद एनरिच नोर्तजे ने डाली थी जिसकी स्पीड 156.22 kmph थी। एनरिच इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रहे हैं।
-
डेल स्टेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 154.40 की रफ्तार से सातवीं सबसे तेज बॉल डालने का रेकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। अब वह हैदराबाद की टीम में कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।
-
कगिसो रबाडा ने आईपीएल में 154.23 की स्पीड से 8वीं सबसे तेज गेंद डाली है। वह इस वक्त पंजाब किंग्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। 10वीं सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है।
-
153.56 की स्पीड से पैट कमिंस भी तेज गेंद डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। वह इस सीजन भी कोलकाता की टीम से खेल रहे थे लेकिन चोट लगने की वजह से वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
-
नवदीप सैनी 152.85 की स्पीड से बॉल डाल चुके हैं। अभी वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। (All Photos: Social Media)
