-
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल साल 2022 में किया था और उस साल उन्होंने टी20आई में बतौर कप्तान 32 छक्के जड़े थे। (Photo-AP)
-
बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले दूसरे कप्तान रोवमन पॉवेल हैं। पॉवेल ने ऐसा कमाल साल 2023 में किया था और टी20आई में कप्तान के रूप में 26 छक्के लगाए थे। (Photo-AP)
-
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टी20 कप्तान एरोन फिंच हैं। फिंच ने साल 2018 में 25 छक्के कप्तान के रूप में लगाए थे और वो कंगारू टीम की तरफ से टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान भी हैं। (Photo-AP)
-
टी20आई में कप्तान के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के दासुन शनाका हैं। दासुन शनाका ने साल 2022 में अपनी टीम के लिए टी20आई में कप्तान के रूप में 24 छक्के लगाए थे। (Photo-AP)
-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मौजूदा टी20 कप्तान मिचेल मार्श इस लिस्ट में अभी 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने 2024 में टी20आई में कप्तान के रूप में 23 छक्के लगाए हैं और उनके पास टी20आई में कप्तान के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। (Photo-AP)
-
इस सूची में छठे नंबर पर भारत के पूर्व टी20आई कप्तान रोहित शर्मा फिर से हैं जिन्होंने साल 2024 में टी20आई में कुल 23 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20आई से संन्यास की घोषणा कर दी थी। (Photo-AP)
-
टी20आई में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने साल 2019 में कप्तान के रूप में टी20आई में कुल 23 छक्के लगाए थे। (Photo-AP)
