-
प्यार ना तो जाति धर्म का बंधन देखता है और ना ही देशों की सरहदें। ये कई बार चरितार्थ भी हुआ है। कई भारतीय महिलाएं हैं जो विदेशी क्रिकेटर्स पर दिल हार बैठीं। प्यार हुआ तो शादी भी रचा ली। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ चर्चित नामों पर एक नजर:
-
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग साल 2010 में शादी रचाई थी। दोनों की एक संतान है।
-
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में विनी रमन से शादी रचाई है। विनी मूल रूप से भारतीय हैं।
-
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शॉन टेट की पत्नी मासूम सिंघा भी भारतीय हैं। वह मिस इंडिया अर्थ 2001 का खिताब भी जीत चुकी हैं।
-
मधिमलार राममूर्ति ने श्रीलंका के महानतम गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन से शादी की है। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी।
-
पेशे से फ्लाइट इंजीनियर रह चुकीं सामिया आरजू ने पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली संग शादी रचाई है।
-
देश के दिग्गज उद्योगपति रहे गौतम साराभाई की बेटी माना साराभाई ने इंग्लैंड के क्रिकेटर माइक बर्ले से शादी रचाई थी।
-
पाकिस्तानी क्रिकेटर रहे जहीर अब्बास ने भारतीय मूल की रीता लूथरा से शादी की है।
-
राजनेता रह चुकीं सुखविंदर कौर ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्लेन टर्नर से शादी की थी।
-
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक हो गया।
-
इंडियन एक्ट्रेस नीना गुप्ता का दिल वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स पर आ गया था। दोनों ने शादी तो नहीं की लेकिन कुछ साल लिव-इन में जरूर रहे। लिव इन में रहते हुए नीना ने विवियन की बेटी को जन्म दिया था।
