किसी ने 52 साल में खेला अपना अंतिम टेस्ट तो किसी ने 47 साल में किया डेब्यू , ये हैं उम्र को धत्ता बताने वाले क्रिकेटर
क्रिकेटर्स की उम्र पर काफी निगाहें होती हैं। 30 पार करते ही उनके दिन गिने जाने लगते हैं। उनके रिटायरमेंट और रिप्लेसमेंट की बात होने लगती है। हालांकि, क्रिकेट इतिहास में ऐसे भी खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने 50 साल की उम्र के बाद भी क्रिकेट खेला है।
विल्फ्रेड रोड्स ने 52 साल 165 दिन की उम्र में इंग्लैंड का वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अप्रैल 1930 को किंग्सटन में प्रतिनिधित्व किया था। यह उनका आखिरी टेस्ट था। (फोटो – ICC)बर्ट आयरनमॉन्गर ने 50 साल 327 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में 23 फरवरी 1933 में खेले थे। (फोटो – ICC)डब्ल्यूजी ग्रेस ने 50 साल 320 दिन में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 1 जून 1899 में खेले थे। (फोटो – ICC)जॉर्ज गन ने 50 साल 303 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। वह 3 अप्रैल 1930 के खेले थे। (फोटो – ICC)जेम्स साउथर्टन ने 31 मार्च 1877 को 49 साल और 139 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। (फोटो- Screengrab)मीरान बख्श ने 12 फरवरी 1955 को 47 साल और 301 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 47 साल की उम्र में डेब्यू किया था। (फोटो- Pakistan Cricket)जैक हॉब्स ने 16 अगस्त 1930 को 47 साल और 249 दिन की उम्र में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिनिधित्व किया था। (फोटो – ICC)