-
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों शादी ब्याह की धूम चल रही है। पिछले एक साल के दौरान छह क्रिकेटर शादी कर चुके हैं जबकि 3 सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। इस कड़ी में नया नाम रवीन्द्र जडेजा और इरफान पठान का है। जडेजा ने सगाई की जबकि पठान ने सऊदी अरब में शादी की। इसी बीच सबको विराट कोहली की शादी का इंतजार है। अाइए जानते हैं किन किस क्रिकेटर के घर आ चुकी है दुल्हनियां:
-
टीम इंडिया के नए राहुल द्रविड़ कह जा रहे अजिंक्या रहाणे ने साल 2014 में शादी रचाई। रहाणे ने बचपन की दोस्त राधिका से ब्याह किया।
-
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने पिछले साल वल्र्ड कप पूरा होने के कुछ दिन बाद ही घर बसा लिया। उन्होंने प्रियंका चौधरी के साथ दिल्ली में शादी। रैना के लिए उनकी मां ने लड़की पसंद की थी।
-
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को जीववनसाथी बनाया। कार्तिक की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनका तलाक हो चुका था। उनकी पहली बीवी ने बाद में मुरली विजय से शादी की।
-
फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह को बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने क्लीन बोल्ड किया। दोनों ने शाही अंदाज में पिछले साल शादी की। इस शादी में कई हस्तियां शामिल हुई। दोनों ने कई साल डेटिंग की लेकिन कभी इस बारे में खुलासा नहीं किया।
-
हरभजन की शादी के कुछ दिन बाद ही युवराज सिंह ने सगाई करने का एलान कर दिया। उन्होंने मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की। हेजल युवराज के लिए लकी साबित हुई। उन्हें सगाई के कुछ दिन बाद ही टीम इंडिया में जगह मिल गई।
-
रोहित शर्मा ने पिछले साल रीतिका सजदेह से शादी की। दोनों बचपन के दाेस्त थे। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। रीतिका युवराज की धर्मबहन भी है। वे कई बार आईपीएल मैचों में रोहित को चीयर करती नजर आईं थी।
-
हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पिछले महीने गर्लफ्रैंड श्वेता से सगाई की। श्वेता ने कोलकाता से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
-
तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी पिछले दिनों घर बसा लिया। उन्होंने दोस्त रागिनी सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की। इस शादी पर केवल 7.30 रुपये खर्च हुए। हालांकि अभी दोनों ईसाई रीति रिवाज से भी शादी करेंगे।
-
सिंगल का स्टेटस छोड़ने वाले क्रिकेटर्स में ताजा नाम रवीन्द्र जडेजा का है। जडेजा ने 5 फरवरी को रीवाबा सोलंकी के साथ सगाई की।
-
ऑलराउंडर इरफान पठान ने सऊदी अरब में निकाह किया। इरफान ने चार फरवरी को हैदराबाद की रहने वाली सफा बैग से जेद्दा में निकाह किया। शादी को काफी गुप्त रखा गया।
