-
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले दीपक की बहन मालती चाहर भी भाई की तरह ही चर्चा में बनी रहती हैं। मालती ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस मालती के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। दूसरी ओर, चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ही ओवर में हैट्रिक सहित 4 विकेट लिए थे। उन्होंने उस मुकाबले में कुल 6 विकेट लिए थे।
-
मालती पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह जिम में काफी वक्त बिताती हैं। वह मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनरअप भी रह चुकी हैं। वे ‘साड्डा जलवा’ सांग में नजर आई थीं।
-
मालती चाहर आईपीएल 2018 के दौरान सुर्खियों में आई थीं। तब वे चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर खुश होती थीं और हार पर रोती हुई नजर आती थीं। मालती के फॉलोवर अचानक ही बढ़ गए थे।
-
दीपक ने जब बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लिए थे तब मालती ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था, ‘‘हैट्रिक और टी-20 इंटरनेशनल में 3.2-0-7-6 का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा। तुम पर गर्व है। मेरे रौंगटे अबतक खड़े हैं। आपका बहुत सारा प्यार भाई और शक्ति मिले।’’
-
मालती को 2018 में मिस्ट्री गर्ल कहा गया था। कई लोगों ने कहा था कि वह साक्षी धोनी की दोस्त हैं और इसी वजह से आईपीएल देखने के लिए आती हैं। बाद में यह जानकारी सामने आई थी कि मालती दीपक की बहन हैं।
-
पिता लोकेंद्र सिंह चाहर और भाई राहुल चाहर के साथ मालती। राहुल आईपीएल में मुंबई के लिए खेलते हैं।
-
हाल ही में दीपक चाहर और मालती चाहर कपिल शर्मा शो पर गए थे।
-
मालती चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पसंदीदा क्रिकेटर बताती हैं। वे दीपक के साथ ही पहली बार धोनी से मिली थीं।
