-
पंजाब की रहने वाली हरमिलन बैंस ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किए हैं। हालांकि अब वह खेल को छोड़कर मॉडल बनने के बारे में सोचने लगी हैं। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
-
हरमिलन बैंस भारत की लॉन्ग डिस्टेंस रनर हैं। पिछले साल चीन के हांगझू में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने 800 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था। वह इन दो इवेंट में एक साथ मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट थी। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
-
एशियन गेम्स के बाद उनका ध्यान पूरी तरह ओलंपिक पर था। वह ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही थीं। हालांकि इंजरी ने उनसे ओलंपिक जाने का मौका छीन लिया। वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
-
ओलंपिक जाने का सपना टूटने के बाद हरमिलन अवसाद में चली गईं। उनके दिल में खुदकुशी के ख्याल आने लगे। वह हमेशा के लिए एथलेटिक्स छोड़ने के बारे में सोचने लगी। हरमलिन के लिए यह समय बहुत मुश्किल था। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
-
हरमिलन ने बताया कि उन्हें ‘ग्रेड 2बी’ हैमस्ट्रिंग टियर है। वह यह जानती हैं कि इतनी गंभीर चोट के साथ उनका एथलेटिक्स करियर अनिश्चित है। वह एक और स्कैन के बाद सर्जरी करवाने के बारे में फैसला करेंगी। सर्जरी के बाद हरमिलन को नॉर्मल जॉगिंग करने में भी 9-10 महीने का समय लगेगा। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
-
इसी कारण वह अपने लिए अब दूसरे करियर ऑप्शन के बारे में सोचने लगी हैं। हरमिलन ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया 26 साल की उम्र में खेल छोड़कर मॉडलिंग के बारे में सोच रही हैं। उनके लिए मॉडलिंग एक करियर विकल्प है। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
-
हरमलिन बेहद खूबसूरत हैं और उनके सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखकर वह मॉडल ही लगती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 3 लाख फॉलोअर हैं। फैंस को उनकी रफ्तार के साथ-साथ उनका स्टाइल और खूबसूरती भी बहुत भाती है। (फोटो साभार- Harmilan Bains Instagram)
