-
Ind Vs NZ, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आज 21वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। इस मुकाबले से पहले चलिए आपको बताते हैं दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है।
-
आपको बता दें, भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी न्यूजीलैंड से काफी ज्यादा है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सैलरी में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से लेकर मैच फीस तक में भारी अंतर है।
-
दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सैलरी अलग-अलग तरह से तय की जाती है। एक तरफ भारत के खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में रखा जाता है, जबकी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को रैंक के आधार पर सैलरी मिलती है।
-
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बाट रखा है और हर कैटेगरी के खिलाड़ियों की सैलरी अलग-अलग होती है। ये कैटेगरी हैं A+, A, B और C ग्रेड।
-
A+ ग्रेड के खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रित बुमरा और रवीन्द्र जड़ेजा जैसे खिलाड़ी शामिल है जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये और C ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
-
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड में खिलाड़ियों को रैंक के अनुसार सैलरी मिलती है। इस टीम के टॉप रैंक के खिलाड़ी केन विलियमसन हैं जिन्हें सालाना 5,23,396 न्यूजीलैंड डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से उन्हें लगभग 2 करोड़ 54 लाख रुपए मिलते हैं।
-
न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ियों की सैलरी हर रैंक के साथ घटती जाती है। जैसे कि दसवें स्थान के खिलाड़ी को 444,196 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 2.15 करोड़ रुपए) और 20वें स्थान के खिलाड़ी की सैलरी 367,196 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग1.78 करोड़ रुपए) हैं।
-
इसी तरह दोनों टीमों की मैच फीस में भी बड़ा अंतर है। इंडियन क्रिकेटर्स को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, एक वनडे के लिए 6 लाख और एक टी20 के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं।
-
वहीं, नयूजीलैंड के खिलाड़ियों को एक टेस्ट के लिए 10,250 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 5 लाख रुपए), एक वनडे के लिए 4000 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 2 लाख रुपए) और टी20 के लिए 2500 न्यूजीलैंड डॉलर (1.21 लाख रुपए) मिलते हैं।
(Photos Source: ESPNcricinfo)
(यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे ये 2 ‘भारतीय’ क्रिकेटर्स, एक है सिद्धू मूसेवाला का जबरा फैन)
