-
आईपीएल 2022 (IPL 2022) अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्लेऑफ में चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं जिनमें से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) है। बैंगलोर ने लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। इसी खुशी में टीम ने बायो बबल में पार्टी की और जमकर नाचे। विराट कोहली (Virat Kohli) भी क्वालिफाई में पहुंचने की खुशी में झूमते नजर आए।
-
विराट कोहली के साथ-साथ पूरी टीम ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया।
-
पार्टी से पहले पूरी टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को एंजॉय कर रही थी।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते नजर आए।
-
विराट कोहली के डांस के उनके फैंस काफी दीवाने हैं।
-
विराट कोहली के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस ने भी खूब मस्ती की।
-
विराट कोहली पहले भी कई बार इसी तरह डांस करके जश्न मनाते नजर आ चुके हैं और उनके फैंस इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं। (All Photos: Royal Challengers Bangalore)
