-
Harbhajan Singh Love Story: टीम इंडिया के शानदार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का क्रिकेट करियर जितना शानदार रहा है, उतनी ही उनकी लव स्टोरी भी दिलचस्प रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गीता बसरा से अफेयर की खबरों को लेकर वो काफी सुर्खियों में भी रहे थे। शादी से पहले दोनों ने तकरीबन एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। हरभजन ने एक शो में बताया था कि गीता ने उनके प्रपोजल का जवाब देने और उनकी गर्लफ्रेंड बनने में तकरीबन एक साल तक का समय लिया था। आज हम आपको इनकी रोमांचक लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
-
हरभजन सिंह की लव स्टोरी लंदन से शुरु हुई थी। इस दौरान हरभजन सिंह क्रिकेट खेलने लंदन गए थे। वहां उन्होंने गीता बसरा का एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा था। ये गाना देखने के बाद भज्जी गीता को दिल दे बैठे थे।



