-
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के अफेयर के चर्चे समय समय पर आते रहते हैं। कई कलाकार ऐसे हैं जिनका रिलेशन कई लोगों के साथ रहा है। आज हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं वो खेल जगत से जुड़े एक महान खिलाड़ी हैं उनका का संबंध 120 से भी ज्यादा महिलाओं संग रहा है। (Photo: Tiger Woods/FB)
-
खेल की दुनिया का ये दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स है जिन्होंने कंफर्म किया है कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक्स बहू और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की एक्स पत्नी वैनेसा ट्रंप संग इश्क लड़ा रहे हैं। (Photo: Tiger Woods/X)
-
टाइगर वुड्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए वैनेसा ट्रंप संग दो तस्वीरें शेयर करते हुए रिलेशनशिप का खुलासा किया है। बता दें कि वैनेसा पांच बच्चों की मां हैं जो डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से हैं। (Photo: Tiger Woods/X)
-
गोल्फ लेजेंड टाइगर वुड्स का अफेयर कभी मॉडल तो कभी कोई एक्ट्रेस संग खूब सुर्खियों में रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अमेरिका के कैलिफोर्निया में 30 दिसंबर 1975 को जन्मे टाइगर वुड्स ने 120 से ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। (Photo: Tiger Woods/FB)
-
उन्हें लेकर यह भी कहा जाता है कि उन्होंने अब तक 5 शादियां की हैं। हालांकि टाइगर ने आधिकारिक रूप साल 2004 में मॉडल एलिन नॉर्डग्रेन से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। नॉर्डग्रेन से टाइगर के दो बच्चे सैम एलेक्सिस वुड्स और चार्ली एक्सेल वुड्स हैं। (Photo: Tiger Woods/FB)
-
टाइगर वुड्स को लेकर कहा जाता है कि वे सेक्स की लत से परेशान थे। यही वजह है कि उनका संबंध एक या दो नहीं बल्कि 120 महिलाओं के साथ रहा है। (Photo: Tiger Woods/FB) जब पहली नजर में इस लड़की पर डोनाल्ड ट्रंप हार बैठे थे दिल, 5 साल के ब्रेकअप के बाद यूं परवान चढ़ा था प्यार
-
टाइगर वुड्स अमेरिकी विश्व कप अल्पाइन स्की रेसर लिंडसे वॉन के साथ ही रिलेशन में रह चुके हैं। लेकिन उनके सेक्स स्कैंडल का खुलासा साल 2009 में हुआ था जब टैबलॉयड नेशनल इन्कवायरर ने दावा किया कि वुड्स के न्यूयॉर्क की एक नाइट क्लब की मैनेजर राशेल उचिटेल से संबंध हैं। (Photo: Tiger Woods/FB)
-
हालांकि वुड्स ने इन दावों को खारिज कर दिया था लेकिन इसी के बाद उनका एक वॉइस मेल मीडिया में लीक हुआ जिसे उन्होंने एक महिला को भेजा था। इसके बाद इस बात को स्वीकार करते हुए वुड्स ने अपने चाहने वालों और परिवार से माफी मांग ली थी। (Photo: Tiger Woods/FB)
-
माफी मांगने के बाद वुड्स की निजी जिंदगी को लेकर कई और खुलासे होने लगे हर दिन दर्जनों भर से ज्यादा महिलाओं ने टाइगर के साथ अफेयर के राज खोले। इसकी बाद उन्होंने सभी से माफी मांगते हुए गोल्फ से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया। (Photo: Tiger Woods/FB)
-
अमेरिकन खिलाड़ी टाइगर वुड्स इकलौते गोल्फर हैं जिनके नाम 82 पीजीए टूर जीतने का कारनामा हासिक है। वे 41 यूरोपियन टूर जीत चुके हैं। साल 2010 में वो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी बने। (Photo: Tiger Woods/FB) नींद नहीं आती थी तो महिलाओं से संबंध बनाते थे टाइगर वुड्स, प्रेमिका ने गोल्फ स्टार को लेकर किया था खुलासा
