नींद नहीं आती थी तो महिलाओं से संबंध बनाते थे टाइगर वुड्स, प्रेमिका ने गोल्फ स्टार को लेकर किया था खुलासा
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 30 दिसंबर 1975 को जन्में टाइगर के बारे में कहा जाता है कि वे 120 से ज्यादा महिलाओं से शारीरिक संबंध बना चुके हैं। कहा तो यहां तक भी जाता है कि वे अब तक 5 शादियां कर चुके हैं।

खेल जगत में रिकॉर्डों के अलावा खिलाड़ियों के पर्सनल रिलेशनशिप और स्कैंडल की खबरें भी अक्सर सुर्खियां बनते हैं। दुनिया के नंबर वन गोल्फर रह चुके टाइगर वुड्स (Tiger Woods) के नाम के साथ भी कई स्कैंडल्स जुड़े हुए हैं। टाइगर वुड्स का वास्तविक नाम एल्ड्रिक टॉन्ट वुड्स है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 30 दिसंबर 1975 को जन्में टाइगर के बारे में कहा जाता है कि वे 120 से ज्यादा महिलाओं से शारीरिक संबंध बना चुके हैं। कहा तो यहां तक भी जाता है कि वे अब तक 5 शादियां कर चुके हैं।
हालांकि, आधिकारिक रूप से टाइगर वुड्स ने 2004 में एलिन नॉर्डग्रेन से शादी की थी। दोनों के बीच यह रिश्ता 2010 तक चला। नवंबर 2009 में टाइगर के सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद एलिन ने उनसे तलाक ले लिया। टाइगर के एलिन से 2 बच्चे भी हैं। एल्ड्रिक टॉन्ट वुड्स का निकनेम टाइगर है। उन्होंने हाल ही में 14 साल बाद मास्टर्स टूर्नामेंट जीता है। वे अब तक पांच बार (1997, 2001, 2002, 2005 और 2019) मास्टर्स टूर्नामेंट अपने नाम कर चुके हैं।
टाइगर के सेक्स स्कैंडल का सबसे पहले खुलासा नवंबर 2009 में हुआ था। अमेरिका के एक टैबलॉयड न्यूजपेपर नेशनल इन्कवायरर ने नवंबर 2009 में टाइगर और न्यूयॉर्क के एक नाइटक्लब की मैनेजर, होस्ट और टीवी रिपोर्टर राशेल उचिटेल के अफेयर की खबर छापी थी। टाइगर वुड्स ने पत्नी एलिन नॉर्डग्रेन से अपनी बेवफाई की बात स्वीकार भी की थी। अगस्त 2010 में एलिन और उनके बीच तलाक हो गया था। इसके बाद से उनके सेक्स स्कैंडल की खबरों की बाढ़ आ गई। उसके बाद करीब एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने टाइगर के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की थी।
टाइगर के बारे में कहा जाता था कि उन्हें रात में नहीं आती है, इसलिए खुद को व्यस्त रखने के लिए महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते थे। यह बात उनकी एक कथित प्रेमिका लॉर्डना ने कही थी। टेरेसा नाम की एक महिला ने दावा किया था कि उसने टाइगर के साथ उनकी शादी से पहले और बाद में शारीरिक संबंध बनाए थे। टाइगर शारीरिक संबंध बनाने के बाद फल खाते थे और कार्टून पिक्चर देखते थे। तलाक के बाद टाइगर का अपने गोल्फर साथी जोसन डफनर की पूर्व पत्नी के साथ भी संबंध रहा था। हालांकि, 2015 दोनों अलग-अलग हो गे थे।