-
वैसे तो हमेशा ही वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी बल्लेबाजी के जरिए तो कभी अपने डांस के हुनर के जरिए। अब एक बार फिर गेल चर्चाओं में शुमार हो चुके हैं, लेकिन इस बार उनके साथ एक लड़की भी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब इस लड़की ने गेल के सामने बात ही ऐसी कर दी, कि एक दिन में ही लोकप्रिय हो गई।
दरअसल एक इंडियन गर्ल ने उन्हें आईपीएल मैच के दौरान डिनर डेट के लिए प्रपोज किया है, लड़की के प्रपोज का गेल ने भी मजाकिया मूड में जवाब दिया। आरसीबी की ओर से खेल रहे गेल को दिल्ली की मिस आरोही नाम की एक लड़की ने डिनर डेट के लिए प्रपोज किया, तो बदले में क्रिस गेल ने लड़की से जो कहा, वो बाकई काफी दिलचस्प है। -
दिल्ली की इस लड़की ने अपने Twitter के जरिए गेल को पोस्ट किया और लिखी गेल मेरा दिल तुम्हारे लिए ही धड़कता है, क्या हम डिनर के लिए जा सकते हैं।
इस पर गेल ने लड़की को रिप्लाई करते हुए लिखा,, हां मैं तुम्हारे साथ डिनर के लिए तैयार हूं, लेकिन बिल का भुगतान तुम करो तो। -
गौरतलब है कि साल की शुरुआत में गेल फनी मूड के लिए काफी लोकप्रिय हुए थे। जब उन्होंने बिगबैश लीग में उनपर एक टीवी चैनल की पत्रकार के साथ छेड़खानी की थी। हालांकि इस बार तो आरोही नाम की फैन ने गेल को खुद को प्रपोज दिया है।
-
आपको बता दें कि आईपीएल 9 में अब तक गेल का बल्ला शांत है इस सीज़न उन्होनें तीन मुकाबलों में मात्र 8 रन बनाए हैं।