-
ICC World T20 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से 'करो या मरो' वाले मुकाबले से पहले धोनी नेट पर पसीना बहाने के बजाए रिलेक्स करते नजर आए। वे चंडीगढ़ गोल्फ क्लब गए, जहां उन्होंने खेल का लुत्फ उठाया। उनके साथ टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री और साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा भी मौजूद थे। (Source: Express Photo)
-
धोनी के साथ मौजूद टीम इंडिया के डायरेक्टर शास्त्री ने शॉर्ट्स, टीशर्ट और कैप पहन रखी थी। (Source: Express Photo)
-
धोनी ने किसी प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी की तरह ही लिबास पहना। साथ में नीले रंग का एविएटर चश्मा भी लगा रखा था। (Source: Express Photo)
-
हेलिकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धोनी गोल्फ स्टिक से भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाते दिखे। (Source: Express Photo)
-
रोहित शर्मा कैजुअल लुक में दिखे। इस वर्ल्ड कप में शर्मा कुछ खास नहीं कर सके हैं। (Source: Express Photo)