-
2024 में भारत के लोगों ने खाने-पीने से जुड़ी विभिन्न चीजों की रेसिपी को गूगल पर खूब सर्च किया। इस साल भारतीयों ने न केवल पारंपरिक व्यंजनों को सर्च किया, बल्कि कुछ विदेशी और फ्यूजन रेसिपी की ओर भी रुझान बढ़ा और उन्हें आजमाना पसंद किया। तो आइए जानते हैं उन लोकप्रिय रेसिपी के बारे में, जिन्हें 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
-
Porn Star Martini
2024 में यह विदेशी कॉकटेल भारतीयों के बीच काफी चर्चा में रही। पोर्न स्टार मार्टिनी वनीला वोडका, पैशन फ्रूट और लाइम जूस के साथ तैयार की जाती है। इसे प्रोसेको या शैम्पेन के साथ सर्व किया जाता है। यह ड्रिंक पार्टी और खास मौकों के लिए परफेक्ट है, और शायद इसी वजह से इसे खूब सर्च किया गया। (Photo Source: Pexels) -
Mango Pickle
पारंपरिक भारतीय अचार हमेशा से हर घर की जान रहा है। 2024 में लोगों ने सबसे ज्यादा आम के अचार की रेसिपी को गूगल पर ढूंढा। गर्मियों के मौसम में घरों में बनने वाला यह अचार, मसालों और तेल के सही संतुलन के साथ तैयार किया जाता है। हर क्षेत्र में इसकी अलग-अलग वेरायटी बनाई जाती है। (Photo Source: Swasthi’s Recipes) -
Dhaniya Panjiri
धनिया पंजीरी खासतौर पर त्योहारों और व्रत के समय बनाई जाती है। इसे धनिया पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, चीनी और घी के साथ तैयार किया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी उत्सव के दौरान इस मिठाई की रेसिपी खूब ट्रेंड में रही। (Photo Source: newdelhisweets.com) -
Ugadi Pachadi
दक्षिण भारत का यह पारंपरिक व्यंजन उगादी त्योहार पर विशेष रूप से बनाया जाता है। यह मीठे, खट्टे, तीखे और कड़वे स्वादों का मिश्रण है। इसे गुड़, इमली, कच्चे आम, नमक और नीम के फूलों से तैयार किया जाता है। यह व्यंजन जीवन के विभिन्न अनुभवों का प्रतीक है। (Photo Source: Madhu’s Everyday Indian) -
Charnamrit
चरणामृत भारतीय धार्मिक अनुष्ठानों का अभिन्न हिस्सा है। इसे तुलसी के पत्ते, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल के साथ तैयार किया जाता है। पूजा और धार्मिक समारोहों में इसे प्रसाद के रूप में परोसा जाता है। (Photo Source: Slurrp) -
Ema Datshi
भूटान की यह पारंपरिक डिश, भारत में भी लोकप्रिय हुई। यह एक तीखी करी है, जो चिली और चीज के साथ तैयार की जाती है। इसमें प्याज, टमाटर और ग्रीन चिलीज का इस्तेमाल होता है। यह डिश खासतौर पर तीखा खाने के शौकीनों के बीच प्रसिद्ध हुई। (Photo Source: Slurrp) -
Flat White
कॉफी प्रेमियों ने इस साल फ्लैट व्हाइट रेसिपी को सर्च किया। यह एक ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड कॉफी स्टाइल है, जिसमें माइक्रोफोम के साथ एस्प्रेसो का परफेक्ट बैलेंस होता है। इसे घर पर बनाने के लिए सही एस्प्रेसो मशीन और ताजी दूध की जरूरत होती है। -
Kanji
उत्तर भारत की पारंपरिक कांजी, खासकर सर्दियों में बनाई जाती है। यह फर्मेंटेड ड्रिंक गाजर, सरसों के बीज और पानी के साथ तैयार की जाती है। इसका खट्टा स्वाद पाचन को दुरुस्त करने के लिए जाना जाता है। (Photo Source: WhiskAffair) -
Shankarpali
शंकरपाळे एक महाराष्ट्रियन स्नैक है, जिसे दिवाली और अन्य त्योहारों पर बनाया जाता है। यह मैदा, घी, चीनी और दूध से तैयार किया जाता है। इसका कुरकुरा स्वाद इसे बच्चों और बड़ों का पसंदीदा बनाता है। (Photo Source: Ministry of Curry) -
Chammanthi
यह केरल का पारंपरिक नारियल चटनी है। इसे ताजा नारियल, लाल मिर्च, इमली और कुछ मसालों से तैयार किया जाता है। इसे चावल और करी के साथ सर्व किया जाता है। दक्षिण भारतीय स्वादों को पसंद करने वालों ने इसे खूब सर्च किया। (Photo Source: Hebbar’s Kitchen)
(यह भी पढ़ें: ‘आम के अचार’ से ‘लेमन बाम’ तक, 2024 में दुनियाभर के लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च की इन 10 फूड-ड्रिंक की रेसिपी)
